November 1, 2026
सी टाइम्स
खेल

हॉकी : अर्जेटीना ने भारतीय महिला टीम को 2-0 से हराया

ब्यूनस आयर्स, 29 जनवरी | अर्जेटीना ने ब्यूनस आयर्स के सेनार्ड में गुरुवार को भारतीय महिला हॉकी टीम को 2-0 से हरा दिया। अर्जेटीना जूनियर महिला और उनकी ‘बी’ टीमों के साथ मैच के बाद वल्र्ड नंबर 2 सीनियर अर्जेटीनी टीम के साथ भारत का यह दूसरा मैच था। मेजबान टीम ने शानदार शुरूआत करते हुए खेल के दूसरे मिनट में ही गोल कर 1-0 की बढ़त ले ली थी।

अर्जेंटीना के फॉरवर्डो द्वारा बनाए गए शुरूआती दबाव ने भारत को पहले क्वार्टर में बैकफुट पर जाने पर मजबूर किया। स्ट्राइकिंग सर्कल में भारतीय डिफेंडर द्वारा किए गए एक फुट-फाउल ने घरेलू टीम को एक पेनालटी कार्नर मिला, जिस पर गोल करते हुए सिल्विना डी’लिया ने गोल कर मेजबान टीम को पहली सफलता दिलाई।

हालांकि भारत ने इस शुरूआती झटके से उबरते हुए स्ट्राइकिंग सर्कल में अवसरों को खोजने के लिए एक अनुशासित संरचना पर काम किया, लेकिन वे स्कोर करने के लिए मजबूत अर्जेंटीना रक्षा को भंग नहीं कर पाई।

किसी भी टीम द्वारा दूसरे और तीसरे क्वार्टर में कोई गोल नहीं किए जाने के साथ, मैच के चौथे क्वार्टर में प्रवेश कर गया। यह अर्जेंटीना था जिसने अवसरों को बदलने के लिए अपना अनुभव दिखाया।

54वें मिनट में, भारत की ओर से एक रक्षात्मक त्रुटि ने से उसे पीसी मिली और इस पर अगस्टिना अल्बर्टारियो ने लक्ष्य भेदने में सफलता हासिल कर अपनी टीम को 2-0 से आगे कर दिया।

दोनों टीमों के बीच अगला मैच 30 जनवरी को होगा

अन्य ख़बरें

हाइलो ओपन: सिंधु लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंचीं, लक्ष्य भी खिताबी मुकाबले

Newsdesk

एशिया-पैसिफिक एमेच्योर: स्वानविक ने बढ़त बनाई, भारतीय खिलाड़ियों का अभियान जल्दी समाप्त

Newsdesk

कॉमनवेल्थ कबड्डी चैंपियनशिप: भारत को दोहरी कामयाबी, महिलाओं के बाद पुरुषों ने जीता खिताब

Newsdesk

Leave a Comment