18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

घरेलू सहायिका बर्तनों और खाने में मिल रही थी यूरिन, वीडियो आया सामने, महिला ने दर्ज कराया मुकदमा

गाजियाबाद, 16 अक्टूबर । गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में रहने वाली महिला ने अपनी घरेलू सहायिका पर रसोई के अंदर बर्तन में यूरिन करने और उससे रोटी बनाने का आरोप लगाया है। महिला ने क्रॉसिंग रिपब्लिक थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र के एक घर में काम करने वाली सहायिका का एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह किचन के अंदर ही एक बर्तन में यूरिन करती हुई दिखाई दे रही है। आरोप है कि इसके बाद वह उसे बर्तनों पर डाल देती है और खाना बनाने में भी उसे मिलती है।

महिला ने अपनी जो शिकायत थाने में दर्ज कराई है उसके मुताबिक उसके परिवार के सभी सदस्यों को पेट और लीवर संबंधी कई बीमारियां बीते कुछ सालों से हो रही है। महिला ने अपनी शिकायत में बताया है कि अपनी घरेलू सहायिका पर शक होने पर उन्होंने किचन में एक मोबाइल छुपा कर रख दिया और उस पर वीडियो बनाया। वीडियो बनाने के बाद सच्चाई उनके सामने आई तो उनके होश उड़ गए। इसके बाद महिला थाने पहुंची और उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी कामवाली रीना, जो पिछले आठ वर्ष से उनके घर पर भोजन बनाती है। उस पर शक होने पर मोबाइल के कैमरे से किचन की रिकॉर्डिंग की गई। जिसमें पाया कि उसने किचन के बर्तन में मूत्र- निष्कासित किया और वहीं मूत्र से रोटियां बनाई। उन्होंने पुलिस को ये भी बताया कि बीते कई महीने से उनका परिवार लिवर की बीमारी से ग्रसित है। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने इस महिला को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading