September 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: युवक ने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर खुद की ली जान, दुष्कर्म मामले में राजीनामा का बना रहा था दबाव

Jabalpur News – जबलपुर में चाकूबाजी की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में रांझी थाना क्षेत्र के रिछाई सुमन नगर में एक युवक ने पहले मां-बेटी पर चाकू से हमला किया और फिर खुद को भी चाकू मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक युवक का नाम लोकेश राजपूत बताया जा रहा है। 20 वर्षीय युवती और उसकी 45 वर्षीय मां पर हुए इस हमले के बाद उन्हें गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना के बाद लोकेश ने खुद को चाकू मार लिया, जिसे इलाज के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। यह घटना 17 तारीख को शाम 4 बजे की है, लेकिन पुलिस को इसकी जानकारी देर रात लगी, जिसके बाद उन्होंने मामले की जांच शुरू की।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी युवक गोहलपुर थाना क्षेत्र का निवासी था और 376 (दुष्कर्म) के मामले में आरोपी था। वह राजीनामा के दबाव बनाने युवती के घर पहुंचा था, जिसके बाद विवाद बढ़ने पर उसने मां-बेटी पर चाकू से हमला कर दिया। हमले के बाद लोकेश ने खुद पर भी चाकू से हमला किया और कमरे में जाकर छुप गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने घायल मां-बेटी की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और अब घटना की जांच कर रही है।

अन्य ख़बरें

मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का अभियान तत्काल रोके सरकार: मायावती

Newsdesk

पटना के गांधीघाट पर खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर गंगा, नए उच्चतम जलस्तर की आशंका

Newsdesk

जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद की सीधी उड़ान के लिए सांसद आशीष दुबे के प्रयास तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading