October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश, मिस्र और लेबनान के विदेश मंत्रियों की फोन पर बातचीत

Egyptian, Lebanese FMs discuss developments, de-escalation efforts in Lebanon

काहिरा, 19 अक्टूबर। मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलती और उनके लेबनानी समकक्ष अब्दुल्ला बौ हबीब ने लेबनान के हालात और क्षेत्र में बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के प्रयासों पर चर्चा की। मिस्र के विदेश मंत्रालय ने बताया कि शुक्रवार को फोन पर बातचीत में अब्देलती ने लेबनान में तत्काल युद्ध विराम के लिए मिस्र की कोशिशों की चर्चा की। बयान के अनुसार, अब्देलती ने बढ़ते तनाव को कम करने की जरुरत पर बल दिया, ताकि क्षेत्र को बड़े पैमाने पर युद्ध में घसीटे जाने से रोका जा सके। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, मिस्र के शीर्ष राजनयिक ने दक्षिणी लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) को इजरायली सेना द्वारा जानबूझकर निशाना बनाए जाने की निंदा की। अब्देलती ने मौजूदा गंभीर परिस्थितियों के मद्देनजर लेबनान को हर तरह की सहायता प्रदान करने की मिस्र की इच्छा पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि मिस्र ने अब तक लेबनान को 44 टन सहायता भेजी है। शीर्ष राजनयिकों के बीच यह चर्चा गाजा में इजरायली सेना द्वारा हमास नेता याह्या सिनवार की हत्या, गाजा और लेबनान में जारी इजरायली हमलों और ईरान पर हमला करने की इजरायली धमकियों के बाद बढ़ते क्षेत्रीय तनाव के बीच हुई। इस बीच जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने गाजा पट्टी और लेबनान संघर्ष को कम करने के तरीकों पर इतालवी प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ चर्चा की। शुक्रवार को जॉर्डन के बंदरगाह शहर अकाबा में दोनों नेताओं की बैठक हुई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने जॉर्डन की सरकारी समाचार एजेंसी पेट्रा के हवाले से बताया कि दोनों नेताओं ने तत्काल युद्धविराम तक पहुंचने, नागरिकों की रक्षा करने और लोगों की पीड़ा को समाप्त करने के प्रयासों को तेज करने की जरुरत पर जोर दिया। इतालवी प्रधानमंत्री ने गाजा के लोगों का समर्थन करने में जॉर्डन के मानवीय कोशिशों की सराहना की।

अन्य ख़बरें

सुकेश चंद्रशेखर केस में नोरा फतेही की गवाही, 2 नवंबर को कोर्ट में होना होगा पेश

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

दिल्ली में कांग्रेस की रैली से 10 हजार करोड़ के कारोबार पर खतरा: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल

Newsdesk

Leave a Comment