November 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

पसुपु दंचदम समारोह से शुरू हुई शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य के शादी की रस्म

Sobhita Dhulipala drops pictures from Pasupu Danchadam ceremony

मुंबई, 21अक्टूबर। साउथ फिल्म जगत की खूबसूरत अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला और स्टार नागा चैतन्य जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों के विवाह की रस्में शुरू हो चुकी हैं, जिसकी प्यारी सी झलक एक्ट्रेस ने दिखाई। सोमवार को ‘मेड इन हेवन’ अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर पसुपु दंचदम समारोह की तस्वीरें साझा की। यह समारोह दक्षिण भारतीय संस्कृति में विवाह समारोह की शुरुआत का प्रतीक है। इंस्टाग्राम पर तस्वीरों को अभिनेत्री ने भावनाओं से सजाया। लिखा ‘गोधुमा राय पसुपु दंचदम और इस तरह यह शुरू हुआ’। इस अवसर के लिए अभिनेत्री कोरल रेशमी साड़ी को सुनहरे ब्लाउज के साथ पहने नजर आईं। अभिनेत्री अपने लंबे बालों को बांधकर उसमें गजरा लगाए नजर आईं। इसके साथ सोने के गहने और हरी हरी चूड़ियों के साथ प्री-वेडिंग इवेंट लुक को पूरा किया। साझा की गई कई तस्वीरों में अभिनेत्री हल्दी पीसने के साथ पुजारी और अपने परिवार के वरिष्ठों से आशीर्वाद लेती नजर आईं। तस्वीरों में वह बहन, दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ शानदार समय बिताते नजर आ रहीं। कुछ अन्य फ्रेम में वह कैमरे के लिए खूबसूरत पोज देती नजर आ रही हैं। अभिनेत्री जल्द ही नागा चैतन्य के साथ जिंदगी की नई शुरुआत करने जा रही हैं। शोभिता और नागा चैतन्य की इस साल अगस्त में हैदराबाद में सगाई हुई थी। इस अवसर पर दोनों के परिवार और करीबी दोस्त शामिल हुए थे। शोभिता रमन राघव, शेफ, कालाकांडी, गूडचारी, समीरा, मूथोन, रोजी, द बॉडी, घोस्ट स्टोरीज, पोन्नियिन सेल्वन में अपनी एक्टिंग का जौहर दिखा चुकी हैं।

अन्य ख़बरें

उत्तर प्रदेश: हाथरस में मकान के अंदर लगी भीषण आग, बुजुर्ग दंपति की मौत

Newsdesk

दिल्ली के चावड़ी बाजार में तीन मंजिला इमारत गिरी, 2 लोगों की मौत और कई लोगों के दबे होने की आशंका

Newsdesk

मेट्रो विस्तार ने बदली शहरी भारत की तस्वीर, 2014 में 5 शहरों से बढ़कर 26 शहरों तक पहुंचा नेटवर्क: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Comment