22.5 C
Jabalpur
October 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियोशिक्षा

Jabalpur News : निजी स्कूलों की मनमानी फीस वृद्धि और अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई

Jabalpur Latest News – जबलपुर में निजी स्कूलों द्वारा की जा रही मनमानी फीस वृद्धि और आर्थिक अनियमितताओं के खिलाफ जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। विजयनगर स्थित जॉय सीनियर सेकेंडरी स्कूल के संचालक अखिलेश मेबिन और सचिव अनुराग श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि कोषाध्यक्ष कविता बलेचा की गिरफ्तारी अभी बाकी है।

फीस वृद्धि और आर्थिक अनियमितताएं
अडिशनल एसपी आनंद कलादगी ने जानकारी दी कि स्कूल प्रबंधन ने अवैध रूप से 10 प्रतिशत से अधिक फीस वृद्धि कर छात्रों और अभिभावकों को आर्थिक हानि पहुंचाई। इसके साथ ही, बस्तों का वजन बढ़ाकर और किताबों में कमीशन खोरी कर मुनाफा कमाया गया। जांच के बाद विजयनगर थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अवैध बैंक खाते और 25 करोड़ की वसूली
जांच में यह भी खुलासा हुआ कि स्कूल प्रबंधन ने दो अलग-अलग बैंक खाते खोले थे, जिनमें फीस जमा की जाती थी, और ऑडिट रिपोर्ट में घाटा दिखाया गया। फीस की रकम से विदेश यात्राओं और लग्जरी वाहनों की खरीदी की गई, और लगभग 25 करोड़ 21 लाख रुपये की अवैध फीस वसूली की गई।

फर्जी ISBN नंबर की किताबें
स्कूल प्रशासन ने प्रकाशकों के साथ मिलकर फर्जी ISBN नंबर की किताबें भी छात्रों को बेचीं, जिससे मुनाफा कमाया गया। इस मामले में प्रकाशक के खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

प्रशासनिक कार्रवाई
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी ने बताया कि वर्ष 2018-19 से 2024-25 तक की सभी फीस वृद्धि को अमान्य कर दिया गया है। स्कूल को निर्देश दिया गया है कि अतिरिक्त वसूली गई फीस छात्रों और अभिभावकों को लौटाई जाए। साथ ही, स्कूल बैग के वजन को कम करने और फर्जी ISBN पुस्तकों का उपयोग बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

विद्यालय प्रबंधन पर आपराधिक षड्यंत्र और अनुचित लाभ अर्जित करने के आरोप सिद्ध हुए हैं, और उनके खिलाफ विजयनगर थाने में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है।

अन्य ख़बरें

जबलपुर में सराफा कारोबारियों से चाकू की नोक पर लूट, 6 किलो चांदी, 300 ग्राम सोना और 5 लाख नकद बरामद

Newsdesk

सांसदों-विधायकों के आपराधिक मुकदमे वापस लेने पर हाईकोर्ट करेगा फैसला

Newsdesk

थाना क्षेत्रों में 2.62 किलो ग्राम गांजा के साथ 4 गिरफ्तार, करनपठार थाना में 1.7, कोतवाली में 0.920 किलोग्राम गांजा जप्त

Newsdesk

Leave a Comment