October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

करवा चौथ पर यातायात पुलिस ने दिया सड़क सुरक्षा का संदेश


_‘हेलमेट का वादा भूल ना जाना, सीट बेल्ट जरूर लगाना’ अभियान से किया जागरूक_
सी टाइम्स सिवनी- करवा चौथ पर्व के अवसर पर यातायात पुलिस सिवनी ने सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जन-जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी के निर्देशन में आयोजित इस अभियान के तहत बुधवारी बाजार, नगर पालिका चौक, शुक्रवारी चौक एवं शंकर मढ़िया क्षेत्र में नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के दौरान यातायात पुलिस ने ‘हेलमेट का वादा भूल ना जाना, कार चलाओ तो सीट बेल्ट जरूर लगाना’ संदेश के माध्यम से लोगों को सुरक्षित वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। विशेष रूप से पति-पत्नी और परिवारों को दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट तथा चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने की समझाइश दी गई।
यातायात पुलिस ने नागरिकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और स्वयं के साथ अपने परिवार की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। पुलिस ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता और नियमों का पालन कर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है तथा त्योहारों की खुशियां बरकरार रखी जा सकती हैं।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment