September 5, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: कोचिंग डिपो में भीषण आग, ट्रैन की बोगी को नुकसान, बैटरियों में विस्फोट बना कारण

जबलपुर के पश्चिम मध्य रेलवे के कोचिंग डिपो में सोमवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मेंटेनेंस के लिए खड़ी एक ट्रेन की बोगी का पिछला हिस्सा भी आग की चपेट में आ गया। मौके पर मौजूद रेलवे कर्मियों ने आग पर काबू पाया, लेकिन बोगी का पिछला हिस्सा बुरी तरह जल गया।

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि कोचिंग डिपो में रखी बैटरियों में आग लगने से यह हादसा हुआ। घटना के दौरान डिपो में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। नगर निगम के दमकल विभाग को सूचना दी गई, जिसके बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझा दिया।

सूत्रों के अनुसार, जिस स्थान पर आग लगी थी, वहां पर तेल बिखरा हुआ था, जिससे आग फैल गई और एक दर्जन बैटरियों में भी आग लग गई। बैटरियों में आग लगने के बाद विस्फोट हुए और आग पास में खड़ी ट्रेन की बोगी में भी फैल गई।

रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि, रेलवे अधिकारी इस घटना को मामूली आग मान रहे हैं, लेकिन बोगी को हुए नुकसान से मामले की गंभीरता बढ़ गई है।

अन्य ख़बरें

मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का अभियान तत्काल रोके सरकार: मायावती

Newsdesk

पटना के गांधीघाट पर खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर गंगा, नए उच्चतम जलस्तर की आशंका

Newsdesk

जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद की सीधी उड़ान के लिए सांसद आशीष दुबे के प्रयास तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading