September 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

जबलपुर: पनागर में दबंगों ने बुजुर्ग की दुकान पर चलाई जेसीबी, दुकान को किया जमींदोज

जबलपुर जिले के पनागर क्षेत्र में दबंगों ने एक बुजुर्ग की गल्ला और चाय-नाश्ते की दुकान को जेसीबी मशीन से तहस-नहस कर दिया। घटना के समय पीड़ित जागेश्वर साहू और उनका परिवार मौके पर मौजूद नहीं था। जब जागेश्वर को इसकी जानकारी मिली और वह वहां पहुंचे, तब तक उनकी दुकान पूरी तरह से बर्बाद हो चुकी थी।

पीड़ित ने घटना का वीडियो बनाकर थाने में शिकायत दर्ज कराई। जागेश्वर का कहना है कि वह पिछले 15 सालों से इस जमीन पर दुकान चला रहे थे। 21 अक्टूबर की शाम को रंजीत चौधरी और हेमंत चौधरी नामक दबंग जेसीबी मशीन लेकर आए और दुकान को तोड़ दिया, जिसमें रखा सारा सामान भी नष्ट हो गया।

एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

अन्य ख़बरें

मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का अभियान तत्काल रोके सरकार: मायावती

Newsdesk

पटना के गांधीघाट पर खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर गंगा, नए उच्चतम जलस्तर की आशंका

Newsdesk

जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद की सीधी उड़ान के लिए सांसद आशीष दुबे के प्रयास तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading