October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

सीमित दायरे में खुला शेयर बाजार, आईटी और मेटल सेक्टर में हो रही खरीदारी

मुंबई, 23 अक्टूबर। भारतीय शेयर बाजार मंगलवार को सीमित दायरे में खुला। शुरुआती कारोबार में आईटी, फिन सर्विसेज, एफएमसीजी और मेटल सेक्टर में खरीदारी देखने को मिली। सेंसेक्स 69.05 अंक या 0.09 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,151.67 पर और निफ्टी 34.40 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,437.70 पर कारोबार की शुरुआत कर रहा है। बाजार का रुझान मिश्रित बना हुआ है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 1126 शेयर हरे, जबकि 1170 शेयर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। निफ्टी बैंक 56.50 अंक या 0.11 प्रतिशत चढ़ने के बाद के 51,313.05 पर है। निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 86.95 अंक या 0.15 प्रतिशत फिसलने के बाद 50,087.10 स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 39.95 अंक या 0.22 प्रतिशत फिसलने के बाद 18,021.05 पर है। सेंसेक्स पैक में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा और टीसीएस टॉप गेनर्स थे। वहीं, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, एम एंड एम, टाटा मोटर्स और एसबीआई टॉप लूजर्स थे। एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई, हांगकांग के बाजार हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। वहीं, जकार्ता, जापान और बैंकॉक के बाजार लाल निशान पर कारोबार कर रहे थे। अमेरिकी शेयर बाजार बीते कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुए थे। बाजार के जानकारों के अनुसार,”आगे चलकर लार्जकैप द्वारा मिड और स्मॉल कैप से बेहतर प्रदर्शन करने का चलन जारी रहने की संभावना है। एफआईआई की बिकवाली और डीआईआई की खरीद का प्रतिकारी रुझान जारी रहने की संभावना है। उन्होंने आगे कहा कि इससे लार्जकैप वित्तीय शेयरों, खासकर एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, एक्सिस और कोटक जैसे बैंकिंग शेयरों को मजबूती मिलेगी, जो इस बाजार में ऊंचे मूल्यांकन के साथ उचित मूल्य पर हैं।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment