October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका : फूड पॉइजनिंग के बाद 40 से अधिक छात्र अस्पताल में भर्ती

जोहान्सबर्ग, 23 अक्टूबर। दक्षिण अफ्रीका के क्वाजुलु-नताल प्रांत स्थित एक प्राथमिक स्कूल के 43 छात्रों को फूड पॉइजनिंग के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रांतीय शिक्षा विभाग ने कहा कि मटुबातुबा के नगाका प्राथमिक विद्यालय के छात्र स्कूल के बाहर सड़क के विक्रेताओं से खरीदे गए स्नैक्स खाने के बाद बीमार पड़ गए। क्वाज़ुलु-नताल प्रांत में शिक्षा विभाग के प्रवक्ता मुज़ी म्हालम्बी ने कहा, “छात्रों को स्थानीय क्लिनिक ले जाया गया और चिकित्सा उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार म्हालम्बी ने कहा कि विभाग इस मामले के कारणों की जांच करने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग के साथ सहयोग कर रहा है।

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका में बच्चों में फूड पॉइजनिंग के मामलों में वृद्धि देखी गई है। 6 अक्टूबर को जोहान्सबर्ग में फूड पॉइजनिंग से छह बच्चों की मृत्यु हो गई थी और इस महीने की शुरुआत में गौतेंग, लिम्पोपो और क्वाज़ुलु-नताल प्रांतों के 130 से अधिक छात्रों को इसी तरह के कारणों से अस्पताल में भर्ती कराया गया। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य विभाग ने इन मामलों की जांच करने और स्थानीय दुकानों में बेचे जाने वाले खाद्य पदार्थों का निरीक्षण करने के लिए पर्यावरण और स्वास्थ्य निरीक्षकों सहित 80 सदस्यीय जांच दल को तैनात किया है। सोमवार को शुरू की गई जांच में फूड पॉइजनिंग का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment