30.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

तुर्की रक्षा कंपनी पर हमला: अंकारा का बदला, सीरिया और इराक में 32 ठिकानों पर एयर स्ट्राइक

काबुल, 24 अक्टूबर। तुर्की की वायु सेना ने इराक और सीरिया में कुर्द ठिकानों पर हमला किया। इस कार्रवाई को टीयूएसएएस पर हुए आतंकी हमले का बदला बताया जा रहा है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, तुर्की के आंतरिक मंत्री ने बुधवार को बताया कि अंकारा में तुर्की एयरोस्पेस इंडस्ट्रीज इंक (टीयूएसएएस) पर हुए आतंकवादी हमले में कम से कम पांच लोग मारे गए और 22 अन्य घायल हो गए। अलजजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक राष्ट्रीय रक्षा मंत्रालय ने कहा कि बुधवार को एयर स्ट्राइक में 32 ठिकानों को ‘नष्ट’ कर दिया गया, लेकिन किन लोकेशन पर हमला किया गया इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी गई। बयान में कहा कि नागरिकों को नुकसान से बचाने के लिए ‘सभी प्रकार की सावधानियां’ बरती गईं। आंतरिक मंत्री अली येरलिकाया ने कहा कि हमले के पीछे कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी (पीकेके) का हाथ माना जा रहा है। रक्षा मंत्री यासर गुलर ने भी PKK पर उंगली उठाई। गुलर ने कहा, ‘हम इन PKK बदमाशों को हर बार वह सजा देते हैं जिसके वे हकदार हैं। लेकिन वे कभी अपने होश में नहीं आते। हम उनका पीछा तब तक करेंगे जब तक कि आखिरी आतंकवादी का खात्मा नहीं हो जाता।” अंकारा में इराकी दूतावास ने टीयूएसएएस पर हमले की निंदा करते हुए एक बयान जारी किया। इसमें कहा गया यह “आतंकवाद और उग्रवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों को अस्वीकार करने में इराक की दृढ़ स्थिति की पुष्टि करता है, और तुर्की गणराज्य की सरकार और लोगों के साथ इराक की सरकार और लोगों की एकजुटता व्यक्त करते हैं।” इस साल की शुरुआत में, इराक ने PKK पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की। इस बीच अफगानिस्तान की कार्यवाहक सरकार के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को तुर्की की राजधानी अंकारा में हुए आतंकवादी हमले की निंदा की। बयान में कहा गया, “इस हमले की निंदा करते हुए मंत्रालय तुर्की की सरकार और जनता तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता है

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

छायावाद युग की कवयित्री, ‘पद्म विभूषण’ महादेवी वर्मा की पुण्यतिथि पर सीएम योगी सहित कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading