23.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

महिला टी20 विश्व कप: भारत-पाकिस्तान मैच में बना था ये खास रिकॉर्ड

दुबई, 24 अक्टूबर। महिला टी-20 विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला टूर्नामेंट के इतिहास में ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शकों ने देखा। पड़ोसी देशों के बीच 6 अक्टूबर को खेले गए ग्रुप ए के मैच में 15,935 दर्शक मैदान में मौजूद थे। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने 106 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात गेंदें शेष रहते छह विकेट से मैच जीत लिया। हालांकि, टीम सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक गई। पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड ने पिछले वर्ष के उपविजेता दक्षिण अफ्रीका पर जीत के साथ खिताब अपने नाम किया। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने गुरुवार को बताया कि महिला टी20 विश्व कप 2024 महिला क्रिकेट के लिए एक ऐतिहासिक आयोजन था, जिसमें टूर्नामेंट के दौरान 91,030 प्रशंसक आए, जो पिछले संस्करण की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि है। रविवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए रोमांचक फाइनल में 21,457 दर्शक उपस्थित थे, जो दक्षिण अफ्रीका में हुए पिछले फाइनल से 68 प्रतिशत अधिक था। आईसीसी ने एक विज्ञप्ति में बताया, “ग्रुप चरण और सेमीफाइनल में भी मजबूत समर्थन देखने को मिला, जिसमें 69,573 प्रशंसक आए, जो पिछले संस्करण की तुलना में 21 प्रतिशत अधिक है, जिससे महिला क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता सबके सामने आई। आईसीसी के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलार्डिस ने कहा, “महिला क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छू रहा है और यूएई में 2024 में हुआ आईसीसी महिला टी20 विश्व कप इस खेल के बढ़ते प्रभाव का एक शानदार उदाहरण है। प्रभावशाली उपस्थिति महिला क्रिकेट के लिए बढ़ते वैश्विक समर्थन और इस क्षेत्र में शीर्ष महिला खेलों की मेजबानी की संभावना को दर्शाती है।

अन्य ख़बरें

पटाखों के खिलाफ सेलिब्रिटी कैंपेन के लिए सरकारी पैसे का इस्तेमाल नहीं होगा: बॉम्बे हाई कोर्ट

Newsdesk

जल, थल व वायुसेना के लिए 2.12 लाख करोड़ रुपए के रक्षा सौदों को मंजूरी

Newsdesk

अब समय आ गया है कि साउथ अफ्रीका आईसीसी के बड़े मंच पर फिर से शानदार प्रदर्शन करे : क्लूजनर

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading