November 2, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

ब्रिटेन में कोरोना के 21,088 नए मामले दर्ज

लंदन, 1 फरवरी | ब्रिटेन में कोरोना महामारी से संक्रमित नए लोगों की संख्या 21,088 तक पहुंच गई है और इसके साथ ही देश में कोविड-19 की चपेट में आए लोगों की संख्या 3,817,176 हो गई है। आधिकारिक आंकड़ों से इनका खुलासा हुआ है। सिन्हुआ समाचार एजेंसी ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया कि देश में संक्रमण से 587 नई मौतें भी हुई हैं, जिन्हें शामिल करते हुए ब्रिटेन में मरने वालों का आंकड़ा इस वक्त 106,158 है। इसमें केवल वे लोग शामिल हैं, जिनकी मौत कोविड के पहले टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के महज 28 दिनों के भीतर हुई है।

इस बीच, महामारी के प्रसार पर नकेल कसने के लिए ब्रिटेन ने वैक्सीनेशन के रफ्तार को तेज कर दिया है। हालिया आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, यहां करीब-करीब 90 लाख लोगों को कोरोना का पहला टीका लग चुका है।

ब्रिटेन की योजना फरवरी के मध्य तक उन 1.5 करोड़ लोगों को कोरोना का पहला टीका मुहैया कराने की है, जिनमें संक्रमण की चपेट में आने का खतरा सबसे ज्यादा है और आने वाले पतझड़ तक सभी वयस्कों को टीका उपलब्ध कराए जाने की भी योजना है।

अन्य ख़बरें

रूसी गैस को लेकर गैर-जिम्मेदाराना रवैया ही है यूरोप में दंगों की वजह: किरिल दिमित्रिएव

Newsdesk

अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए डिजी यात्रा का ट्रायल शुरू, दिल्ली समेत 7 हवाई अड्डों पर शुरू हुआ पायलट प्रोजेक्ट; 2027 में व्यापक लॉन्च की तैयारी

Newsdesk

पाकिस्तान में सिखों के गुरुद्वारों की बदहाली, विदेशों में विरासत संरक्षण के दावों पर उठे सवाल

Newsdesk

Leave a Comment