38.5 C
Jabalpur
June 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

यूपी : फिरोजाबाद में वृद्ध की गला रेत कर हत्या, परिजनों का हंगामा

यूपी : फिरोजाबाद में पशु की रखवाली कर रहे वृद्ध की गला रेत कर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

फिरोजाबाद, 26 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में पालतू पशु की रखवाली कर रहे वृद्ध की हत्या कर दी गई। मृतक के नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने शव उठाने से मना कर दिया है। हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी की शर्त रखी गई है। फिरोजाबाद के लाइनपार थाना के मेहताब नगर इलाके में वृद्ध की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मायाराम था। 68 साल के मायाराम भैंसों की रखवाली करते थे। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों और परिजनों ने बदमाशों की गिरफ्तारी के बिना शव को कब्जे में न लेने की शर्त रख दी। नाराज जनों को काबू करने के लिए घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि मायाराम, जिनकी उम्र 68 वर्ष हैं, उनके बड़े लड़के ने पुलिस को सूचना दी थी कि उनके पिता की कुछ लोगों ने हत्या कर दी है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर सात नामजदों के खिलाफ उचित धाराओं में मामला पंजीकृत किया गया है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है और जल्द ही उनको पकड़ लिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि परिजनों ने इससे पहले भी नामजद आरोपी को लेकर शिकायत की थी। परिजनों ने हेड कांस्टेबल सुधीर की शिकायत की जिसे तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि अभी तक किसी भी नामजद की गिरफ्तारी नहीं हुई है, नामजदों के एक-दो परिजन पकड़े गए हैं, जिनसे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि वृद्ध की हत्या को लेकर पुलिस टीम सक्रिय हो गई है। पुलिस टीम का गठन करके आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

सड़क का नाम ‘डोनाल्ड ट्रंप एवेन्यू’ रखने के फैसले पर भड़कीं कविता, बोलीं-‘यह कूटनीति नहीं, राजनीतिक चापलूसी

Newsdesk

जीटीए प्रमुख अनित थापा ने दिया इस्तीफा, भ्रष्टाचार जांच के ऐलान के एक दिन बाद छोड़ा पद

Newsdesk

कोलकाता में टीएमसी ने खाली करना शुरू किया अस्थायी मुख्यालय, जल्द नए ठिकाने पर शिफ्ट होने की तैयारी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading