October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

गुरुग्राम में शॉर्ट-सर्किट से इमारत में लगी आग, चार लोगों की मौत

गुरुग्राम, 26 अक्टूबर। गुरुग्राम के सरस्वती एन्क्लेव इलाके में देर रात शॉर्ट सर्किट के कारण किराए के कमरे में आग लगने से चार लोग जिंदा जल गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान नूर आलम (27), साहिल (22), अमन (17) और मोहम्मद मुश्ताक (22) के रूप में हुई है। यह सभी बिहार के रहने वाले हैं। शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है कि सबसे पहले आग कमरे में लगे एक इलेक्ट्रिक उपकरण में लगी और बाद में यह पूरे कमरे में फैल गई। बता दें कि जहां आग लगी वह चार मंजिला इमारत है, और यह हादसा पहली मंजिल पर हुआ है। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची। पड़ोसियों के अनुसार, यह घटना रात करीब 12.30 बजे हुई और उन्होंने तुरंत दमकल विभाग और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। एक पड़ोसी ने जानकारी देते हुए कहा, हालांकि हमने कमरे को तोड़ने का प्रयास किया, लेकिन यह अंदर से बंद था।” उन्होंने कहा कि केवल उसी कमरे में आग लगी जहां चारों लोग सो रहे थे। उन्होंने कहा, “घटना के तुरंत बाद, अग्निशमन दल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है।” अधिकारियों ने कहा कि आग लगने का कारण और नुकसान के बारे में भी अभी पता नहीं चल पाया है। मृतकों के शव घटनास्थल से बरामद कर लिए गए हैं। एक अग्निशमन अधिकारी ने कहा कि चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। यह सभी लोग अपने कमरे में सो रहे थे। अधिकारियों ने कहा कि शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लग सकती है, लेकिन जांच जारी है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment