22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड : मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

पुणे, 7 नवंबर। एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की हत्या के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से दो और संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक गिरफ्तार आरोपियों कुल संख्या 18 हो गई है। इससे पहले बीते बुधवार को मुंबई क्राइम ब्रांच ने पुणे से गौरव अप्पुने (23) को गिरफ्तार किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला था कि गौरव ने बाबा सिद्दीकी की हत्या की योजना बनाने के लिए कई बार अन्य आरोपियों से मुलाकात की थी। रिपोर्ट के अनुसार, पुणे के रहने वाले दोनों संदिग्धों को पुणे में गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार दोनों संदिग्ध आरोपी प्रवीण लोनकर के संपर्क में थे, जिसने कथित तौर पर उन्हें लगभग 30 पिस्टल की गोलियां मुहैया कराई थीं। संदिग्धों को मुंबई लाया गया है और उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

बता दें कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी (66) की 12 अक्टूबर को मुंबई के बांद्रा में उनके बेटे जीशान के ऑफिस के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने इस हत्या की जिम्मेदारी ली है। गैंग का कहना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या अभिनेता सलमान खान से उनके करीबी संबंधों के कारण की गई। इससे पहले बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के एक गवाह को 5 करोड़ रुपये की धमकी वाला कॉल आया था। पुलिस ने बताया था कि कॉल करने वाला लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य बताया जा रहा है। शिकायत के आधार पर खार पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है।

गवाह ने पुलिस को बताया था कि कुछ दिन पहले उसे एक अज्ञात व्यक्ति ने धमकी भरा फोन किया था, जिसमें पांच करोड़ रुपये की मांग की गई थी। फोन करने वाले ने धमकी दी थी कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो वह उसे जान से मार देगा। इस बीच, मुंबई पुलिस की अपराध शाखा हत्या के मास्टरमाइंड जीशान अख्तर की तलाश में बड़े पैमाने पर छापेमारी कर रही है। अख्तर की तलाश में पुलिस की पांच टीमें लगी हुई हैं। हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार कथित तौर पर राजस्थान से लाए गए थे। अब तक पांच हथियार जब्त किए जा चुके हैं।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading