October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

Damoh : ट्रेन की चपेट में आने से ASI का कटा हाँथ,दो युवकों की मौत

Damoh News – 13 NOV : करैया भदौली रेलवे स्टेशन के पास एक दर्दनाक घटना में चलती ट्रेन से गिरकर दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे की जांच कर रहे बांदकपुर चौकी प्रभारी एएसआई राजेंद्र मिश्रा खुद दुर्घटना का शिकार हो गए और ट्रेन की चपेट में आने से उनका बायां हाथ कटकर अलग हो गया। मिश्रा को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

घटना का विवरण: पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने जानकारी दी कि रविवार शाम यात्री ट्रेन से गिरने के कारण दो युवकों की मौत हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर बांदकपुर चौकी के एएसआई राजेंद्र मिश्रा 100 डायल वाहन से घटनास्थल पर पहुंचे थे।

बचाव में ASI का हाथ कटा: एएसआई मिश्रा घटना स्थल पर जांच में जुटे थे कि अचानक सामने से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में उनका बायां हाथ कोहनी के नीचे से कट गया। इसके अलावा, 100 डायल के चालक यावर खान भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया।

एयरलिफ्ट की तैयारी: पुलिस अधीक्षक सोमवंशी ने बताया कि यदि जबलपुर में उपचार में कोई कमी रहती है, तो एएसआई मिश्रा को एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के अस्पताल में शिफ्ट किया जाएगा। घटना के बाद जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों और स्थानीय नागरिकों की भीड़ जमा हो गई, जिससे माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment