September 5, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

राखी के रिश्ते को किया कलंकित: नाबालिक के साथ शर्मनाक कृत्य, जबलपुर में चौंका देने वाला मामला

Jabalpur News – जबलपुर के पनागर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक 23 वर्षीय व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जिस पर एक 9 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शीतल चौधरी पीड़िता का रिश्तेदार था, जिसका घर में आना-जाना था। वह पीड़िता को अकेला पाकर पिछले दो महीनों से इस घृणित कृत्य को अंजाम दे रहा था। पीड़िता को धमकियां देकर चुप रहने पर मजबूर किया गया।

बुधवार को पीड़िता ने अपने माता-पिता को इस घटना की जानकारी दी। परिवार ने सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और पुलिस को सूचित किया।

पनागर थाना प्रभारी के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

इस जघन्य अपराध ने एक बार फिर समाज में बच्चों की सुरक्षा के सवाल को उठाया है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

अन्य ख़बरें

मस्जिदों को अवैध बताकर ध्वस्तीकरण का अभियान तत्काल रोके सरकार: मायावती

Newsdesk

पटना के गांधीघाट पर खतरे के निशान से 1.91 मीटर ऊपर गंगा, नए उच्चतम जलस्तर की आशंका

Newsdesk

जबलपुर से पुणे और अहमदाबाद की सीधी उड़ान के लिए सांसद आशीष दुबे के प्रयास तेज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading