36.6 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : प्रशासनिक फेरबदल में 10 आईपीएस अधिकारियों का तबादला

IPS Transfer News : 19 Nov  :-   मध्य प्रदेश सरकार ने फिर एक बार प्रशासनिक फेरबदल कर 10 आईपीएस अधिकारियो के तबादले किये | इन तबादलों में कई जिलों के पुलिस अधीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

प्रमुख बदलाव:

  • भोपाल: अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मीनाक्षी शर्मा (1995 बैच) को पुलिस मुख्यालय में सामुदायिक पुलिसिंग और आरटीआई विभाग का जिम्मा दिया गया है।
  • नर्मदापुरम: आईजी इरशाद वली (2004 बैच) को पुलिस मुख्यालय भोपाल में तैनात किया गया, जबकि ग्वालियर रेंज के आईजी मिथिलेश कुमार शुक्ला (2006 बैच) को नर्मदापुरम का नया आईजी नियुक्त किया गया।
  • जबलपुर: अतिरिक्त आईजी तुषार कांत विद्यार्थी (2009 बैच) को पीएचक्यू भोपाल भेजा गया है। उनकी जगह अतुल सिंह (2009 बैच) को जबलपुर का अतिरिक्त आईजी बनाया गया है।

तीन जिलों में एसपी बदले:
छिंदवाड़ा, शहडोल और सिंगरौली के पुलिस अधीक्षकों का भी तबादला हुआ है।

  • छिंदवाड़ा: अजय पांडे (2012 बैच) नए एसपी होंगे।
  • शहडोल: रामजी श्रीवास्तव (2013 बैच) को जिम्मेदारी सौंपी गई।
  • सिंगरौली: मनीष खत्री (2016 बैच) को एसपी नियुक्त किया गया।

इस फेरबदल के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। विपक्षी नेताओं का कहना है कि यह कदम आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जबकि सरकार का तर्क है कि यह व्यवस्था को मजबूत करने के लिए आवश्यक है।

अन्य ख़बरें

बांके बिहारी मंदिर पैनल की याचिका पर सुनवाई करेगा सुप्रीम कोर्ट

Newsdesk

बंगाल: मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का ऐलान- दिसंबर में होंगे कोलकाता नगर निगम चुनाव

Newsdesk

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading