31.8 C
Jabalpur
June 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

मध्य प्रदेश में कौन होगा नया डीजीपी? कई नाम चर्चाओं में

Mp News –  20 नवंबर। मध्य प्रदेश को नया मुख्य सचिव मिलने के बाद नए पुलिस महानिदेशक को लेकर चर्चाएं हैं। क्योंकि वर्तमान डीजीपी सुधीर सक्सेना 30 नवंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। इस पद के लिए कई दावेदारों के नाम चर्चाओं में हैं। राज्य के 30वें डीजीपी के तौर पर सुधीर सक्सेना का कार्यकाल 30 नवंबर को समाप्त हो रहा है। इस दिन उन्हें विभाग की ओर से भावभीनी विदाई दिए जाने की तैयारी है। वह लगभग ढाई साल से इस पद पर हैं। सक्सेना के इस पद से विदा होने के बाद नया डीजीपी कौन होगा, इसकी चर्चाएं जोरों पर हैं। सेवानिवृत हो रहे पुलिस महानिदेशक सक्सेना का स्थान लेने वालों की सूची में कई नाम प्रमुख हैं। इनमें सबसे ऊपर नाम होमगार्ड डीजी अरविंद कुमार और हाउसिंग बोर्ड के अध्यक्ष कैलाश मकवाना का है। इसके अलावा ईओडब्ल्यू के डीजी अजय शर्मा और प्रतिनियुक्ति पर गए आलोक रंजन, योगेश मुद्गल और पवन श्रीवास्तव के नाम भी प्रमुखता से लिए जा रहे है। यह सभी अधिकारी वर्ष 1988 और 1989 बैच के आईपीएस है।

वरिष्ठता के आधार पर इनमें से कोई एक ही डीजीपी बनेगा। लेकिन शेष के सपने अधूरे रहने की संभावना ज्यादा है ऐसा इसलिए क्योंकि सभी का सेवाकाल उस अवधि में पूरा हो जाएगा। वर्तमान डीजीपी सक्सेना को भव्य समारोह के जरिए 30 नवंबर को विदाई दी जाएगी। इस मौके पर होने वाली परेड की कमांडर सक्सेना की पुत्री आईपीएस सोनाक्षी होंगी। संभवत मध्य प्रदेश के पुलिस इतिहास में पहला ऐसा मौका होगा जब डीजीपी को विदाई देने वाली परेड की कमांडर उनकी ही बेटी होगी। इस आयोजन को भव्य रूप दिए जाने की तैयारी जारी है। ज्ञात हो कि राज्य को अक्टूबर माह में ही नया मुख्य सचिव मिला है। यह जिम्मेदारी अनुराग जैन के हाथ में है और अब राज्य को नया पुलिस महानिदेशक मिलने वाला है। इस तरह राज्य की सरकारी मशीनरी की कमान नए लोगों के हाथ में रहने वाली है।

अन्य ख़बरें

गढ़ा पुलिस की कार्रवाई, मेडिकल कॉलेज क्षेत्र से 4 आरोपी शराब के साथ गिरफ्तार

Newsdesk

घमापुर में युवक पर पिस्टल से फायर करने की कोशिश, फायर मिस होने पर सिर पर बट से हमला

Newsdesk

इंदौर की बाइक चोरी का जबलपुर में खुलासा, गढ़ा पुलिस ने 4 शातिर वाहन चोरों को किया गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading