28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयराष्ट्रीय

दस साल लगातार, लंदन चुना गया दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर

लंदन, 21 नवंबर। लंदन को लगातार 10वें साल दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शहरों की वार्षिक रैंकिंग में बेस्ट सिटी चुना गया। ब्रिटिश राजधानी ने न्यूयॉर्क, पेरिस और टोक्यो को पीछे छोड़ते हुए टॉप स्पॉट बरकरार रखा। रियल एस्टेट, पर्यटन और आर्थिक विकास में ग्लोबल एडवाइजर, रेजोनेंस द्वारा संकलित रैंकिंग, 1 मिलियन से अधिक आबादी वाले शहरों का मूल्यांकन करती है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, लंदन का दबदबा रैंकिंग में हमेशा रहा है। भले ही मूल्यांकन मानदंड हर साल बदलते रहते हैं। रैंकिंग लंदन की ग्लोबल अपील को दर्शाती है। यह एक ऐसा शहर है जो सांस्कृतिक विरासत, मजबूत बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर का प्रतीक रहा है। इस साल की रैंकिंग में, पब्लिक परसेप्शन को शामिल किया गया। पहली बार, 30 देशों के 22,000 से अधिक लोगों की अंतर्दृष्टि को शामिल किया गया और विश्लेषण में परसेप्शन बेस्ड डाटा जोड़ा गया। मूल्यांकन में कई अन्य कारकों पर विचार किया गया, जिसमें वातावरण की गुणवत्ता, सांस्कृतिक जीवंतता, भोजन, नाइटलाइफ, खरीदारी और बिजनेस इंफ्रास्ट्रक्चर शामिल है। इसमें रीजनल एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी और विश्वविद्यालयों की गुणवत्ता का भी आकलन किया। रेजोनेंस के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस फेयर ने कहा, “लोग आगे बढ़ रहे हैं और पलायन कर रहे हैं, महामारी के दौरान यह ट्रेंड और बढ़ गया है। लोग न केवल किफायती बल्कि मनमोहक स्थानों की भी तलाश कर रहे हैं। परिणामों से पता चलता है कि दुनिया भर के लोग सबसे बड़े शहरों में रहने, घूमने और काम करने की इच्छा रखते हैं

अन्य ख़बरें

‘मनुष्य को ऐसे कर्म करने चाहिए जो हृदय में प्रेम, सौहार्द्र और सद्भाव को बढ़ाएं’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ट्रंप का दावा: रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ऊर्जा ठिकानों पर हमले रोकने पर जताई सहमति

Newsdesk

आरएसएस के पांचवें सरसंघचालक के. एस. सुदर्शन की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading