18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

नाना पाटेकर ने निर्देशक अनिल शर्मा का उड़ाया मजाक, बोले- ‘बकवास आदमी’

Nana Patekar jokingly called filmmaker Anil Sharma a ‘rubbish man’

मुंबई, 22 नवंबर। दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर हाल ही में एक पॉडकास्ट में शामिल हुए, जहां उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘वनवास’ के निर्देशक अनिल शर्मा को ‘बकवास आदमी’ कहा। पॉडकास्ट में नाना ने अनिल के बारे में मजेदार किस्से शेयर किए। पॉडकास्ट में नाना पाटेकर ने कई मजेदार बातें कीं। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘वनवास’ के साथ ही निर्देशक से जुड़े कई किस्से शेयर किए। नाना पाटेकर से जब पूछा गया कि हर कोई उनके साथ काम करने से क्यों डरता है तो अभिनेता ने जवाब दिया, “अनिल शर्मा एक बकवास आदमी है। ‘गदर’ हिट होने के बाद वह मुझे हर दिन बताता था कि यह कहानी है, यही वह कहानी है, लेकिन कभी सामने नहीं आया।” ‘वनवास’ में ‘गदर’ अभिनेता और अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष शर्मा के साथ नाना पाटेकर लीड रोल में हैं। फैमिली-ड्रामा फिल्म ‘वनवास’ में एक पिता और पुत्र के बीच के बंधन को खूबसूरती के साथ दिखाया गया है। मनोरंजन से भरपूर फिल्म में ड्रामा डाला गया है। फिल्म का निर्देशन और निर्माण ‘गदर’ फेम अनिल शर्मा ने किया है। हाल ही में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर ने बताया कि ‘वनवास’ में उनकी यात्रा यादगार रही है और उन्होंने फिल्म को अब तक की उनकी बेस्ट फिल्मों में से एक कहा। नाना ने एक्स पर अपकमिंग फिल्म का पोस्टर शेयर कर यह बात कही। पोस्टर में दिग्गज अभिनेता एक घाट पर बैठे नजर आ रहे हैं। उन्होंने पैंट सूट पहन रखा है। पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, “वनवास की पूरी यात्रा मेरे लिए बहुत ही यादगार रही। यह आज तक की मेरी सबसे अच्छी फिल्मों में से एक है।” अनिल शर्मा ने 12 अक्टूबर को ‘वनवास’ अनाउंस की थी। इसे उन्होंने कलयुग का रामायण बताया था। अनिल ने ‘वनवास’ के बारे में आईएएनएस से बात की और बताया कि ‘वनवास’ भावनाओं का गदर है। अनिल शर्मा द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित ‘वनवास’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading