October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयक्राइमराष्ट्रीय

लेबनान : इजरायल के हवाई हमले जारी, 36 की मौत, 17 घायल

बेरूत, 26 नवंबर। दक्षिणी और पूर्वी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में कम से कम 36 लोगों की मौत हो गई जबकि 17 अन्य घायल हो गए। आधिकारिक राष्ट्रीय समाचार एजेंसी (एनएनए) ने सोमवार को बताया कि पूर्वी लेबनान के बालबेक-हर्मेल प्रांत पर इजरायली एयर स्ट्राइक में 11 लोगों की मौत हो गई। इनमें नबी चिट गांव के एक रेजिडेंशियल अपार्टमेंट में आठ और हर्मेल में तीन अन्य लोग शामिल हैं। एनएनए के मुताबिक दक्षिणी लेबनान पर इजरायली हवाई हमलों में 25 लोगों की मौत हुई। इनमें माराकेह गांव में नौ, ऐन बाल गांव में तीन, गाजीह शहर में दो, टायर जिले में 10 और योहमोर गांव में एक व्यक्ति शामिल है। टायर में 17 लोग घायल भी हुए हैं। एनएनए की रिपोर्ट के अनुसार, सोमवार को हिजबुल्लाह ने कब्जे वाले शहर एक्रे के उत्तर में स्थित इजरायल की गोलानी ब्रिगेड कमांड के प्रशासनिक मुख्यालय श्रगा बेस पर रॉकेट दागे। रिपोर्ट में कहा गया कि हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल के दो मोशाविम और मलकियेह बस्ती में इजरायली बलों पर भी हमला किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार हिजबुल्लाह ने अल-बयादा में एक घर में शरण लिए इजरायली फोर्सेज को निशाना बनाया, जिससे फोर्स के कई लोग हताहत हुए। सोमवार को, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफआईएल) ने लेबनानी सशस्त्र बलों पर लगातार हमलों की निंदा की। यूएनआईएफआईएल ने इसे “संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन बताया, जो जंग में भाग नहीं लेने वालों के खिलाफ हिंसा के इस्तेमाल को सीमित करते हैं।” यूएनआईएफआईएल ने संघर्ष में शामिल सभी पक्षों से हिंसा के बजाय बातचीत के माध्यम से अपने मतभेदों को दूर करने की अपील की। लेबनानी सेना का कहना है कि इजरायली आर्मी ने हाल ही में उसके सैनिकों को बार-बार निशाना बनाया है।

रविवार को दक्षिण-पश्चिमी लेबनान में क़लैलेह-टायर रोड पर अमेरिया अक्ष में एक लेबनानी सेना की चौकी को निशाना बनाकर इजरायली हवाई हमला किया गया, जिसमें एक सैनिक की मौत हो गई और 18 अन्य घायल हो गए। इजरायली सेना 23 सितंबर से लेबनान पर एयर स्ट्राइक कर रही है। उसने सीमा पार एक ‘सीमित’ जमीनी अभियान भी चलाया है, जिसका उद्देश्य कथित तौर पर हिजबुल्लाह को कमजोर करना है।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

Leave a Comment