October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के शीर्ष नेता रहे मौजूद

hemant soren oath ceremony

रांची, 28 नवंबर। हेमंत सोरेन ने झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है। रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें 4 बजकर 10 मिनट पर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। हेमंत सोरेन झारखंड में चौथी बार सीएम बनने वाले पहले राजनेता बन गए हैं। उनके नेतृत्व वाले झामुमो, कांग्रेस, राजद और सीपीआईएमएल के गठबंधन ने 13 और 20 नवंबर को कराए गए चुनाव में 56 सीटों पर जीत के साथ दो तिहाई बहुमत हासिल किया है। शपथ ग्रहण समारोह में इंडिया ब्लॉक के कई शीर्ष नेता मंच पर मौजूद रहे। इनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की अध्यक्ष ममता बनर्जी, आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव शामिल रहे। इनके अलावा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान, सीपीआई (एमएल) के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके. शिवकुमार, बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, बिहार के सांसद राजीव रंजन उर्फ पप्पू यादव, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह, सांसद राघव चड्ढा ने समारोह में शिरकत की। हेमंत सोरेन के पिता और झामुमो के अध्यक्ष शिबू सोरेन और माता रूपी सोरेन और हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मंच पर मौजूद रहे। हेमंत सोरेन को मिलाकर अब तक कुल सात राजनेता झारखंड में मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचे हैं। इनमें बाबूलाल मरांडी, अर्जुन मुंडा, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा, रघुवर दास और चंपई सोरेन शामिल रहे हैं। सोरेन के शपथ ग्रहण के पहले समारोह स्थल पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए, जिसमें झारखंड के विभिन्न हिस्सों से आए लोक कलाकारों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। शपथ ग्रहण के बाद हेमंत सोरेन प्रोजेक्ट भवन स्थित झारखंड मंत्रालय के लिए रवाना हुए। यहां कैबिनेट की पहली बैठक होनी है।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment