September 15, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

नोएडा : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, लिव इन पार्टनर करना चाहती थी दूसरे से शादी, प्रेमी ने की हत्या

नोएडा, 29 नवंबर। नोएडा की सेक्टर-63 थाना पुलिस ने इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती होने के बाद लिव इन में रह रही प्रेमिका की हत्या करने वाले प्रेमी को गिरफ्तार कर ल‍िया है। आरोपी की गिरफ्तारी घटना के महज 12 घंटे के भीतर ही कर ली गई। गिरफ्तार आरोपी के साथ लिव इन में रह रही लड़की अपनी मौसी के लड़के जावेद से शादी तय हो जाने के बाद उससे बातचीत कर रही थी। जिसका प्रेमी व‍िरोध कर रहा था और शादी का दबाव भी बना रहा था। पुलिस ने बताया कि पीड़ित परिवार वालों ने गुरुवार को थाना सेक्टर 63 में सूर्यकांत शाक्य के साथ रह रही खुशबू उर्फ खुशी (26) की हत्या करने और फरार होने की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू की। पुलिस ने इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस एवं लोकल इंटेलिजेंस के आधार पर वांछित आरोपी सूर्यकांत शाक्य को गिरफ्तार कर ल‍िया। पूछताछ में सूर्यकांत शाक्य ने बताया कि उसकी खुशबू उर्फ खुशी के साथ इंस्टाग्राम के माध्यम से दोस्ती हुई थी। दोनों करीब एक साल से संपर्क में थे। दोनों दो महीने से लिव इन में रह रहे थे। कुछ दिन पहले ही खुशबू की शादी उसकी मौसी के लड़के के साथ तय हुई थी। खुशबू अपने होने वाले पति जावेद से बातचीत करती थी। आरोपी अपनी प्रेमिका खुशबू को जावेद से बात करने के लिए मना करता था और अपने साथ शादी करने के लिए कहता था। पूछताछ में आरोपी ने पुल‍िस को बताया कि खुशबू लिव इन में रह रही थी। लेकिन, उसने जावेद से शादी करने की बात कही और वह उसी से शादी करना चाहती थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। 26 नवंबर को भी आरोपी ने खुशबू पर शादी का दबाव बनाया। लेकिन, खुशबू मना करने लगी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा हो गया। इसके बाद आरोपी ने खुशबू की गला दबाकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

अन्य ख़बरें

अधारताल में 15 वर्षीय छात्र से ₹500 मांगने का आरोप, इनकार पर मारपीट; बचाने पहुंचे बड़े भाई पर नुकीली वस्तु से हमला

Newsdesk

गणेश पंडाल की सजावट कर रहे युवक से शराब के लिए ₹1000 मांगने का आरोप, इनकार पर तीन युवकों ने की मारपीट

Newsdesk

मूर्तिकार मनोज सोनकर हत्याकांड में एक और आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading