31.5 C
Jabalpur
September 18, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीयवीडियो

जबलपुर : काल भैरव की मूर्ति को ‘सिगरेट’ पिलाने पर भड़के लोग, थाने में दी शिकायत


jabalpur news – 29 नवंबर। जबलपुर में भगवान काल भैरव की प्रतिमा को सिगरेट पिलाते हुए वायरल वीडियो ने तूल पकड़ लिया है। काल भैरव भक्तों ने ग्वारीघाट थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो वायरल हुआ। इसमें भगवान काल भैरव को सिगरेट पिलाते हुए दिखाया गया। वायरल हो रहे वीडियो को जबलपुर के ग्वारीघाट क्षेत्र में स्थित बादशाह हलवाई मंदिर का बताया जा रहा है। यह वीडियो आकाश गोस्वामी नामक व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर साझा किया। इस वीडियो में कथित तौर पर काल भैरव को सिगरेट पिलाने पर मनोकामना पूरी होने की बात कही जा रही है। दावा किया जा रहा है कि ऐसा करने से सभी मनोकामना पूरी होती है।

यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो भक्त गुस्से में आ गए और ग्वारीघाट थाने पहुंच गए। इन भक्तों की ओर से थाने में शिकायत की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक – एडिशनल एसपी आनंद कलदगी ने बताया कि यह मामला साइबर सेल को सौंपा गया है और वीडियो की सत्यता की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा, “वीडियो में स्पष्ट रूप से युवक द्वारा भगवान की प्रतिमा का अनादर किया गया है। वीडियो कहा का और कब का है ,अभी वीडियो ग्वारीघाट मंदिर का बताया जा रहा है ,जांच पूरी होने पर कार्यवाही की जाएगी |

अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि संबंधित व्यक्ति जबलपुर का ही निवासी है। इस पूरे घटनाक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में नाराजगी है और वह आरोपी पर सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कह रहे हैं। यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो दो दिन पुराना है, जिसे अब सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है।

यह भी पढ़े – जबलपुर: राशन दुकानों में करोड़ों के घोटाले की शिकायत, अधिकारियों पर साठगांठ का आरोप

यह भी पढ़े – सागर : बीजेपी विधायक की बेटी से मारपीट, चचेरे भाई पर आरोप

अन्य ख़बरें

विनोबा भावे सबस्टेशन के विस्तार एवं उन्नयन का कार्य शीघ्र पूरा करें : तिवारी

Newsdesk

उमरिया में मिला नरकंकाल, इलाके में फैली सनसनी

Newsdesk

‘स्वाधीन समृद्धि ही वास्तविक वैभव है’, प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading