33 C
Jabalpur
June 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकवीडियो

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के खिलाफ जबलपुर में भाजपा का प्रदर्शन

Jabalpur News: जबलपुर के मालवीय चौक पर संत समाज की अगुवाई में भाजपा विधायकों और कार्यकर्ताओं ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकालकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा, जिसमें बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की गई।

संत समाज और नेताओं का आक्रोश
संत समाज और भाजपा नेताओं ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर हो रहे हमलों की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि यह हिंदुस्तान के नागरिकों के लिए असहनीय है। संतों ने चेतावनी दी कि अगर बांग्लादेश सरकार हिंदुओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी नहीं लेती, तो सनातनी समाज उग्र कदम उठाने को मजबूर होगा।

जनता से समर्थन की अपील
प्रदर्शनकारियों ने भारत सरकार से अपील की कि बांग्लादेश सरकार पर दबाव बनाया जाए ताकि हिंदुओं पर अत्याचार बंद हो और उन्हें सुरक्षा दी जा सके। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा सिर्फ बांग्लादेश का नहीं, बल्कि पूरे सनातनी समाज का है, जो हर कीमत पर अपने धर्म के लोगों की रक्षा के लिए खड़ा रहेगा।

अन्य ख़बरें

होम्योपैथी पर भ्रामक बयानों से बचने की अपील, ईडी ने अलीबाग में 60 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की,दिल्ली पुलिस के निरीक्षक को एक दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा

Newsdesk

पीएम मोदी ने मेलोनी को कहा ‘थैंक यू’, भारत-इटली रणनीतिक साझेदारी मजबूत करने का जताया भरोसा

Newsdesk

निर्माणी खमरिया द्वारा जबलपुर पुलिस को प्रदान किये गये 2 महेन्द्रा बुलेरो एवं 8 हॉण्डा एक्टिवा वाहन

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading