24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

ग्रेटर नोएडा : जीरो पॉइंट से हिरासत में लिए किसान नेता, सीएम योगी की पोस्ट के बाद पुलिस ने की कार्रवाई

जीरो पॉइंट से हिरासत में लिए किसान नेता, सीएम योगी की पोस्ट के पुलिस ने की कार्रवाई

ग्रेटर नोएडा, 5 दिसंबर। ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर बुधवार को किसानों की महापंचायत थी। मंगलवार शाम को गिरफ्तार हुए सभी किसानों को छोड़ दिया गया था। इसके बाद आगे की रणनीति के लिए आज गुरुवार को पंचायत होनी है। लेकिन इससे पहले ही देर रात सीएम योगी आदित्यनाथ की पोस्ट के बाद पुलिस ने किसानों को एक बार फिर हिरासत में लिया। जीरो पॉइंट पर रात करीब 12 बजे के आसपास किसानों को हिरासत में लेकर लुक्सर जेल भेजा गया। जीरो पॉइंट पर धरना खत्म करा दिया गया। पुलिस ने ये कार्रवाई तब की जब किसानों की संख्या 50 से कम थी। हालांकि, पुलिस इस गिरफ्तारी को लेकर कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। किसानों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान भी नहीं आया है। दरअसल ग्रेटर नोएडा के जीरो पॉइंट पर बुधवार सुबह से शुरू हुई किसानों की महापंचायत उनके हक में रही थी। जेल में बंद उनके सभी किसान नेता समेत 123 किसानों को पुलिस ने छोड़ दिया था। हालांकि, इस महापंचायत में राकेश टिकैत नहीं पहुंच पाए, क्योंकि पुलिस ने उन्हें टप्पल पर रोक लिया था। पंचायत में नरेश टिकैत का प्रतिनिधित्व करते हुए गौरव टिकैत शामिल हुए। शाम को जेल से छूट कर आए किसानों ने मंच संभाला और स्पष्ट किया कि धरना वहीं से शुरू किया जाएगा जहां से खत्म हुआ था। जिसके बाद रात को किसानों ने गुरुवार को पंचायत करने का फैसला किया था। लेकिन इससे पहले देर रात ही किसानों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी के सख्त आदेश है कि अराजकता करने वालों को बिल्कुल भी बख्शा नहीं जाए। सीएम योगी के दफ्तर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक कहा गया है, “गौतमबुद्धनगर हो, अलीगढ़ हो या संभल अथवा कोई अन्य जनपद, अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जा सकती। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading