October 31, 2026
सी टाइम्स
अंतरराष्ट्रीयहेडलाइंसहेल्थ एंड साइंस

दक्षिण अफ्रीका को कोविड-19 वैक्सीन के 10 लाख डोज मिले

जोहान्सबर्ग, 3 फरवरी | दक्षिण अफ्रीका को ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी-एस्ट्राजेनेका के 10 लाख टीकों की पहली खेप मिली है, जो सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) से पहुंची है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने मंगलवार को बताया कि राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, उपराष्ट्रपति डेविड माबुजा और स्वास्थ्य मंत्री जवेली माखिजे और अन्य अधिकारी वैक्सीन कार्गो का स्वागत करने के लिए ओआर ताम्बो हवाईअड्डे पर मौजूद थे।

रामाफोसा ने कहा कि वैक्सीन से महामारी के खिलाफ लड़ाई को बढ़ावा मिलेगा।

राष्ट्रपति ने कहा, “आज हम कोरोनोवायरस महामारी के खिलाफ हमारी लड़ाई में एक प्रमुख मील का पत्थर के रूप में चिह्न्ति करते हैं, क्योंकि हमें वैक्सीन की हमारी पहली खेप प्राप्त हो गई है। इस बैच से हमारे स्वास्थ्य कर्मियों को लाभ होगा जो हमें सभी को सुरक्षित रखने में सबसे आगे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि हम सभी दक्षिण अफ्रीकी और सभी शोधकर्ताओं का धन्यवाद करते हैं जिन्होंने टीका को सफलतापूर्वक विकसित करना सुनिश्चित करने में योगदान दिया है।

अन्य ख़बरें

अमेरिकी सैन्य कर्मियों की जासूसी करने वाले दो चीनी नागरिकों को 30 महीने की जेल

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

अमेरिका में चुनावी घमासान: ओबामा और ट्रंप ने एक-दूसरे पर साधा निशाना, ईरान युद्ध और महंगाई पर छिड़ी बहस

Newsdesk

Leave a Comment