23.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

स्‍टूड‍ियो संचालक ने शादीशुदा मह‍िला से क‍िया दुष्कर्म

इंदौर 6 दिसंबर। मध्य प्रदेश की व्यापारिक नगर इंदौर में एक स्टूडियो संचालक ने शादीशुदा महिला को अपनी हवस का शिकार बनाया और पुलिस में शिकायत करने पर चेहरे पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। सुदामा नगर में रहने वाली एक महिला की स्टूडियो संचालक से दोस्ती हुई, तो उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। यह वारदात लगभग सात साल पहले हुई थी। उसके बाद आरोपी ऋषभ चंदेरीवाल ने कई बार महिला के साथ दुष्कर्म किया और उसे हर बार भरोसा दिलाया कि वह उससे शादी कर लेगा। आरोपी ने महिला पर दबाव डाला कि वह अपने पति से तलाक ले ले। महिला की ओर से पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया है कि स्टूडियो संचालक दबाव डालकर महिला को अपने आस बुलाता था और उससे दुष्कर्म करता था। महिला ने विरोध किया तो उसने धमकाया। महिला को यह भी धमकी दी गई कि अगर उसने थाने में शिकायत दर्ज कराई, तो उसके ऊपर तेजाब फेंक देगा। पीड़ित महिला ने बताया है कि उसका परिचय स्टूडियो संचालक से दशहरा मैदान पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान हुआ था। उसके बाद दोनों में बातचीत होने लगी और नजदीकियां भी बढीं। एक दिन उसने अपने घर पर बुलाया और कोल्ड ड्रिंक में नशीली वस्तु मिला दी। वह बेहोश हो गई, तो ऋषभ ने उसके साथ दुष्कर्म किया। वह लगभग पांच घंटे तक बेहोशी की हालत में रही। उसके बाद दोनों का मिलना जुलना जारी रहा। ऋषभ उससे हर बार शादी का वादा करता और अपने साथ चलने को कहता। आरोप है क‍ि ऋषभ के साथ उसकी मां और बहन ने भी शादी का भरोसा दिलाया था।

अन्य ख़बरें

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

आतरवानी में इको विकास समिति की बैठक संपन्न, ग्रामीणों को वितरित की गईं सोलर झटका मशीनें

Newsdesk

Leave a Comment