October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिकराष्ट्रीय

दमोह – दुष्कर्म के बाद नाबालिग छात्रा ने की आत्महत्या,आरोपियों ने वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल

damoh news

Damoh News : एक दिल दहला देने वाली घटना में, दमोह जिले के पथरिया थाना में एक 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा ने जो कि उसी क्षेत्र के सरकारी स्कूल में पढ़ती थी कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, छात्रा के साथ उसके चार सहपाठियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था और फिर उसे ब्लैकमेल करने के लिए घटना का वीडियो बना लिया था। घटना उस समय की बताई जा रही है छात्रा के दोस्त उसको स्कूल  लंच के समय पहाड़ी में घुमाने ले गए

पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी स्कूल से घर लौटने के बाद से ही परेशान थी। बहुत पूछताछ के बाद उसने अपनी मां को बताया कि उसके साथ कुछ गलत हुआ है। पूछताछ करने पर पता चला कि उसके चार साथियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रहे थे। पीड़िता के पिता से मिली जानकारी के अनुसार मृतक के दोस्त रवि सेन और राकेश कुर्मी उसे स्कूल से पहाड़ी के पास ले गए। उसी जगह में उनके दो अन्य दोस्त भी मिले | पिता जानकारी मिलने पर शिकायत दर्ज करने पुलिस स्टेशन निकल ही रहे थे लेकिन कुछ रिश्तेदार के आजाने के कारण उनको निकलने में समय लग गया तब तक नाबालिग ने फाँसी लगा ली |

इंस्पेक्टर सुधीर वेंगी ने बताया पीड़िता के पिता की शिकायत पर दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी भी नाबालिग हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे अन्य आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment