19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिलजीत दोसांझ ने इंदौर में मचाया धमाल, राहत इंदौरी को समर्पित किया शो

diljit dosanjh concert indore, 09 दिसंबर। मशहूर पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ ने मध्य प्रदेश के इंदौर में अपने शानदार परफॉर्मेंस से धमाल मचा दिया। उन्होंने दर्शकों से ‘जय श्री महाकाल’ के नारे लगवाए। साथ ही उनके शो की ब्लैक हो रही टिकटों पर कहा कि इसमें उनकी कोई गलती नहीं है। भारत में जबसे सिनेमा आया है, तब से टिकट ब्लैक हो रहे हैं। दिलजीत ने स्टेज से अपने शो की टिकटों की हो रही कालाबाजारी पर कहा, “काफी वक्त से हमारे देश में मेरे खिलाफ एक चर्चा चल रही है कि टिकटें ब्लैक हो रही हैं, दिलजीत के शो की टिकट ब्लैक हो रहे हैं। तो भाई, इसमें मेरी क्या गलती है? अगर आप 10 रुपये की टिकट लेकर उसमें सौ रुपये डालते हो तो कलाकार का क्या दोष? जितने इल्जाम मुझ पर लगाने हैं लगा लो, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। न मुझे बदनामी का डर है, न कोई टेंशन है। यह सब तब से शुरू हुआ है जब से भारत में सिनेमा आया है। दस का बीस, बीस का दस बीच में चल रहा है, समय बदल चुका है। पहले जो अभिनेता होते थे, उनकी फिल्मों में कलाकार और सिंगर पीछे गेट पर होते थे। उस समय से देश में टिकट ब्लैक हो रहे हैं।” इसके बाद उन्होंने राहत इंदौरी के शहर इंदौर में किया गया यह कार्यक्रम उन्हें समर्पित किया। इस मौके पर उन्होंने राहत इंदौरी का एक शेर भी सुनाया, जो दर्शकों ने बहुत पसंद किया।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading