Jabalpur News: जबलपुर में जनकल्याण पर्व के अंतर्गत विजय दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस बैंड ने राष्ट्रगान की धुन और देशभक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर जबलपुर जोन के आईजी अनिल कुमार कुशवाहा ने बताया कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ को पहुंचाने के लिए जनकल्याण पर्व की शुरुआत की गई है।
साथ ही विजय दिवस को भी विशेष रूप से यादगार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर जिले में पुलिस का एक विशेष बैंड होना चाहिए, जो राष्ट्रीय पर्वों पर प्रस्तुतियां दे सके। इसी उद्देश्य से तीन पट्टी चौक पर जनकल्याण पर्व और विजय दिवस के अवसर पर पुलिस बैंड की प्रस्तुति आयोजित की गई।


