October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

वन नेशन, वन इलेक्शन’ ब‍िल पर कमेंट करना अभी ठीक नहीं : दिग्विजय सिंह

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ बि‍ल, अभिषेक बनर्जी के बयान और सीएम योगी द्वारा विधानसभा में दिए बयान को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ ब‍िल को लेकर कहा, “सरकार आज इसे संसद में पेश करने जा रही है, तो ऐसी स्थिति में मैं नहीं समझता हूं कि इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करना उचित रहेगा। इसे पढ़े बिना मैं इस पर किसी भी प्रकार का कमेंट नहीं कर सकता हूं।” इस बीच, जब उनसे पूछा गया कि क्या इंडिया गठबंधन अखंड है, तो इस पर उन्होंने कहा कि हमारा इंडिया गठबंधन पूरी तरह से अखंड है। सब कुछ सामान्य है। अभी हाल ही में जब हम राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर आए, तो उस पर सभी ने हस्ताक्षर किए थे। इसमें टीएमसी भी शामिल थी, तो अब ऐसी स्थिति में यह साफ हो जाता है कि इंडिया गठबंधन में सब कुछ ठीक चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। बता दें अभिषेक बनर्जी ने कहा कि अगर किसी को लगता है कि उनके पास ईवीएम को लेकर कोई सबूत है, तो वे चुनाव आयोग जाएं, और अपनी शिकायत दर्ज कराएं। अभिषेक बनर्जी के इसी बयान पर जब दिग्विजय सिंह से सवाल किया गया कि क्‍या इंडिया गठबंधन में सब कुछ सामान्य चल रहा है, तो इस पर उन्होंने कहा कि हां, सब कुछ ठीक चल रहा है। कहीं कोई दिक्कत नहीं है। सोमवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में बयान दिया था कि यह देश राम के आदर्शों पर चलेगा, न की बाबर के। इस पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि राम और बाबर अब कहां से आ गए। दोनों के बीच एक लंबे अंतराल का फर्क है। राम कब आए और बाबर कब आए। ऐसे में दोनों की आपस में तुलना करना उचित नहीं है।

अन्य ख़बरें

पीएम मोदी ने एकता नगर के रेन फॉरेस्ट और स्काईवॉक का अनुभव लेने का किया आह्वान

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

Leave a Comment