24.4 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

महिला की हत्या, शव कार में लेकर कई घंटे घूमते रहे, गिरफ्त में दो आरोपी

ग्रेटर नोएडा, 24 दिसंबर। ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम पुलिस ने महिला की हत्या के मामले में नाबालिग समेत दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया है। पुलिस ने बताया कि 25 नवंबर को एक अज्ञात महिला (40) का शव मिला था। 29 नवंबर को महिला की शिनाख्त दिल्ली निवासी सुमन के रूप में हुई। उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट मंगोलपुरी थाने में लिखवाई गई थी। महिला के परिजनों ने शव की पहचान 30 नवंबर को की थी। इसके बाद मृतिका की बेटी ने 12 दिसंबर को ग्रेटर नोएडा के थाना ईकोटेक प्रथम में हत्या की शिकायत दर्ज करवाई थी। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो घटना स्थल के आसपास एक अर्टिगा कार को चिन्हित किया गया। सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपी विक्की उर्फ सतीश को गिरफ्तार किया गया। उसके एक नाबालिग साथी को भी हिरासत में लिया गया। जांच में पता चला कि सुमन की पुत्री का पति किसी मामले में तिहाड़ जेल में बंद था। वहीं, आरोपी विक्की उर्फ सतीश का भाई भी हत्या के एक मामले में बंद था। आरोपी विक्की उर्फ सतीश और मृतिका की पुत्री की जान-पहचान हुई। दोनों आपस में विवाह करना चाहते थे। लेकिन, सुमन विरोध कर रही थी। वह चाहती थी कि उसकी बेटी जेल में पहले से बंद अपने पति के साथ रहे। मृतिका की पुत्री भी अपने परिवार वालों और मां के खिलाफ जाकर शादी नहीं करना चाहती थी। इसी बात से आरोपी ने अपनी प्रेमिका की मां को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। उसने दो अन्य साथियों को प्लान में शामिल किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने अपने नाबालिग साथी को मृतिका के घर भेजकर उसे बहाने से बुलाया था। जिसके बाद अपनी अर्टिगा कार में बैठाकर घर से कुछ दूर भलस्वा चौक के नजदीक गाड़ी में ही मृतिका की हत्या कर दी। इसके बाद कई घंटे तक शव को गाड़ी में लेकर घूमता रहा। अंधेरे में आरोपी ग्रेटर नोएडा में शव को सुनसान रास्ते पर फेंककर फरार हो गए। पुलिस आरोपी के एक अन्य साथी की तलाश कर रही है।

अन्य ख़बरें

दिशा सालियान केस में पेनड्राइव और डिजिटल सबूत से खुलेगा राज: वकील नीलेश ओझा

Newsdesk

बांग्लादेश ट्रिब्यूनल ने अवामी लीग के सात और नेताओं को मौत की सजा सुनाई

Newsdesk

भविष्य की जंग तकनीक से जीती जाएगी, नवाचार जरूरी: राजनाथ सिंह

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading