October 31, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

भाजपा ने चाय बागानों के 130 से अधिक मजदूरों की मौत पर ममता पर उठाए सवाल

नई दिल्ली, 4 फरवरी | बंगाल में चाय बागानों की बदहाली के चलते भूख और कुपोषण से 130 से अधिक मजदूरों की मौत हो चुकी है। इसी मुद्दे को उठाते हुए दार्जिलिंग से लोकसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजू बिष्ट ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी के शासनकाल में चाय बागानों की हालत काफी खराब होती चली गई है। शोषण से मजूदर दम तोड़ रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद मुख्यमंत्री ने अपनी आंखें बंद रखी है।

राजू बिष्ट ने कहा, “मुख्यमंत्री को संकटग्रस्त टी इंडस्ट्री के बारे में कोई जानकारी नहीं है। ममता बनर्जी सरकार की दमनकारी नीतियों के विरोध में साल 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव में चाय बागानों के मजदूर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) को सत्ता से बाहर कर देंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “मुख्यमंत्री चाय बागानों की जमीनी सच्चाई के बारे में अवगत नहीं हैं। चाय बागानों के 130 से अधिक मजदूरों की मौत हो जाने के बाद भी उनकी सरकार यह मानने से कतरा रही है कि चाय बागानों की स्थिति खराब है।”

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment