October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा ने भाजपा को मजबूत बनाया : सीएम मोहन यादव


भोपाल, 28 दिसंबर। जनसंघ और बाद में भारतीय जनता पार्टी के गठन के साथ पार्टी की मजबूती में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले दो महत्वपूर्ण स्तंभ कुशाभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा की पुण्यतिथि पर उन्हें स्मरण किया गया। इस मौके पर सीएम मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के अत्याचारों के बावजूद भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने में कुशभाऊ ठाकरे और सुंदरलाल पटवा की अहम भूमिका रही। 

दोनों दिग्गजों की पुण्यतिथि के मौके पर भाजपा के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि सुंदरलाल पटवा और कुशाभाऊ ठाकरे जिन्होंने जनसंघ के जमाने से वर्तमान की भारतीय जनता पार्टी को गढ़ने में जो भूमिका अदा की, वह वाकई में वह अद्भुत है।

कांग्रेस की नीतियों पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने जीते जी कांग्रेस पार्टी के तमाम अत्याचारों और षड्यंत्रों के बावजूद भी पूरे प्रदेश में जिस तरह से दो दलीय शासन पद्धति स्थापित की, वह अद्भुत है। वर्तमान में हम लोग जो भी हैं, उसमें सुंदरलाल पटवा और कुशाभाऊ ठाकरे का ही योगदान है। दोनों हमेशा यही संदेश देते रहे कि हमारे बाद भी पार्टी बहुत ताकत से आगे बढ़े। उनकी इच्छा के अनुरूप पार्टी और सरकार काम कर रही है।

वहीं, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारे बीच में मनमोहन सिंह की ऐसे राजनेता के रूप में पहचान है जो कि बहुत ही एकेडमिक आदमी थे। उन्होंने जीवन के सभी पहलुओं में देश की सेवा की। अपनी कठिनाइयों के बावजूद भी अपनी कुशलता के साथ देश के लिए जो काम किया, वह अद्वितीय है। अगर अच्छाइयों की बात करें तो जिस कोटा राज और लाइसेंस को सन 1947 में खत्म हो जाना चाहिए था, वह उन्होंने 1991 में खत्म किया था। वह देश के लिए बहुत बड़ी देन है।”

उन्होंने कहा कि मैं मान के चलता हूं कि मनमोहन सिंह ने अपने जीवन काल में एक सबसे अच्छा काम किया कि व्यापार को उन्होंने खुला आसमान दिया।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment