October 31, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

कोलकाता : लापता बच्ची की गला रेतकर हत्या, तनाव

कोलकाता, 4 फरवरी | कोलकाता के जोराबागान इलाके में गुरुवार सुबह नौ साल की एक बच्ची का शव रहस्यमय हालात में मिला। बच्ची की हत्या गला रेतकर की गई थी। इस घटना से इलाके में तनाव का माहौल हो गया है। पुलिस को बच्ची का शव पड़ोस के एक मकान की छत पर मिला, जिस पर चोट के कई निशान थे। बच्ची के शरीर पर पूरे कपड़े भी नहीं थे। शहर के संयुक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम) मुरलीधर शर्मा के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का दौरा किया।

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया है और इसके बाद सबूत मिटाने के लिए उसकी हत्या की गई है।

सबूतों को इकट्ठा करने के लिए कोलकाता पुलिस की होमिसाइड सेल की एक फोरेंसिक टीम और अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए थे।

कोलकाता के शोभाबाजार इलाके में रहने वाली बच्ची अपने रिश्तेदारों से मिलने के लिए जोराबागान आई हुई थी। बुधवार शाम को अचानक उसके लापता हो जाने के बाद उसके परिवार ने शिकायत दर्ज कराई।

इलाके की पुलिस ने लापता बच्ची का पता लगाने के लिए पड़ोस के लोगों से पूछताछ की थी। अगले दिन वह मरी मिली।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment