October 31, 2026
सी टाइम्स
खेलराष्ट्रीय

पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बेटी सना सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बचीं, बस ड्राइवर गिरफ्तार

कोलकाता, 4 जनवरी । कोलकाता में एक बार फिर बस ड्राइवर की लापरवाही सामने आई। पूर्व क्रिकेटर सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली एक सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गईं। एक लग्जरी बस ने सना की कार को टक्कर मार दी। सूत्रों के मुताबिक, सौरव गांगुली की बेटी सना गांगुली ड्राइवर की सीट के बगल में बैठी थीं। उस समय डायमंड हार्बर रोड पर बेहाला चौराहे के पास दो बसें रेस लगा रही थीं और सना की कार से टकरा गईं। यह घटना बीती रात लगभग 10.30 बजे की है। सूत्रों के अनुसार, बस ने ड्राइवर की सीट के दरवाजे को टक्कर मारी।

टक्कर की वजह से सना की कार असंतुलित हो गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ के कारण सना की कार बच गई। हालांकि, कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सना को चोट नहीं आई। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बस अमता जा रही थी। परिवार ने बेहाला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के बाद कोलकाता पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर वाहन को भी जब्त कर लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि बस ड्राइवर की लापरवाही की वजह से यह हादसा हुआ है। पुलिस बस चालक को गिरफ्तार कर कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रही है।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री मोदी ने नए नेविगेशन उपग्रह एनवीएस-03 की सफल लॉन्चिंग पर इसरो के वैज्ञानिकों को दी बधाई

Newsdesk

सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती : राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय गृहमंत्री समेत नेताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

Newsdesk

भारत ने मानवाधिकार परिषद में आतंकवाद को बताया बड़ा खतरा, ‘निरंतर निगरानी’ की मांग

Newsdesk

Leave a Comment