October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

बिहार : प्रशांत किशोर की वैनिटी वैन भी जब्त, परिवहन विभाग कार्यालय ले जाया गया

पटना, 6 जनवरी। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) की 70वीं परीक्षा विवाद को लेकर पटना में आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद इनको चिकित्सकीय जांच के लिए फतुहा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इस दौरान प्रशांत किशोर की उस वैनिटी वैन को भी जब्त कर लिया गया है जिसे लेकर बीते कई दिनों से उन पर निशाना साधा जा रहा था। बताया गया कि जन सुराज के संस्थापक को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पहले पटना एम्स लेकर गई। हालांकि बाद में यहां से पुलिस उन्हें लेकर बाहर निकल गयी। बताया जाता है कि यहां प्रशांत किशोर के समर्थक जमा हो गए थे, जिन्हें हटाने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद पुलिस की गाड़ी प्रशांत किशोर को लेकर फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची, जहां उनकी चिकित्सकीय जांच कराई गई इधर, प्रशांत किशोर के आमरण स्थल पर खड़ी वैनिटी वैन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जब्त कर जांच के लिए इसे जिला परिवहन कार्यालय लाया गया है। प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी पर प्रशासन का बयान भी सामने आया है। जिलाधिकारी ने कहा, “संबंधित अधिकारियों द्वारा बार-बार अनुरोध किए जाने के बावजूद, वह वहां से नहीं हटे। जिला प्रशासन ने धरना राज्य की राजधानी के गर्दनीबाग इलाके में स्थानांतरित करने के लिए उन्हें नोटिस भी दिया गया था, जो विरोध प्रदर्शन के लिए निर्धारित स्थल है।” जिला प्रशासन ने बताया है कि प्रशांत किशोर बिल्कुल ठीक हैं। उल्लेखनीय है कि बीपीएससी की 70 वीं प्रारंभिक परीक्षा को रद्द करने सहित पांच सूत्री मांगों को लेकर प्रशांत किशोर दो अक्टूबर से गांधी मैदान के महात्मा गांधी की प्रतिमा के समीप आमरण अनशन पर बैठे थे। प्रतिबंधित क्षेत्र होने के कारण प्रशासन ने इस धरना और आमरण अनशन को गैरकानूनी बताया था।

अन्य ख़बरें

विपक्ष की एकजुटता से भाजपा घबराई हुई है, 2027 में यूपी से होगा सफाया: अवधेश प्रसाद

Newsdesk

जयपुर पुलिस प्रमुख ने चुनाव ड्यूटी पर अनुपस्थित रहने के लिए चार कांस्टेबलों को बर्खास्त किया

Newsdesk

2005 से बिहार में न्याय के साथ विकास और सुशासन, कार्यकर्ता ही जेडीयू की असली ताकत : निशांत कुमार

Newsdesk

Leave a Comment