19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकराष्ट्रीय

दिल्ली में बजा चुनावी बिगुल, जेपी नड्डा और केजरीवाल ने की खास अपील

नई दिल्ली, 7 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख ऐलान होने के साथ ही अलग-अलग पार्टी के नेताओं के रिएक्शन सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में चुनावी बिगुल बजते ही भाजपा और आम आदमी पार्टी ने दिल्ली के लोगों से खास अपील की। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख की घोषणा का स्वागत किया। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि दिल्ली वाले ऐसी सरकार चुने, जो जीवन स्तर में सुधार लाने, भ्रष्टाचार से लड़ने, प्रदूषण कम करने और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करे। जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं निर्वाचन आयोग द्वारा दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का सबसे बड़ा त्योहार है। वह देश और प्रदेश को विकास और सुशासन के पथ पर आगे बढ़ाने का माध्यम है।

मैं दिल्ली के लोगों से ऐसी सरकार चुनने का आग्रह करता हूं जो जीवन स्तर में सुधार लाने, भ्रष्टाचार से लड़ने, प्रदूषण कम करने और रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने के लिए गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करे। पीएम नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा सरकार दिल्ली के व्यापक विकास की दिशा में लगातार काम कर रही है और ‘विकसित दिल्ली’ के सपने को हकीकत में बदलने के हमारे प्रयासों को आगे बढ़ाएगी।” दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव की तारीख की घोषणा पर एक्स पोस्ट में लिखा, ”चुनाव की तारीख का ऐलान हो चुका है। सभी कार्यकर्ता पूरी ताकत और जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार हो जाएं। आपके जुनून के आगे इनके बड़े-बड़े तंत्र फेल हो जाते हैं। आप ही हमारी सबसे बड़ी ताकत हैं। ये चुनाव काम की राजनीति और गाली-गलौज की राजनीति के बीच होगा। दिल्ली की जनता का विश्वास हमारी काम की राजनीति के साथ ही होगा। हम जरूर जीतेंगे।” दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का मंगलवार को ऐलान कर दिया गया। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक फेज में 5 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जबकि, चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित किए जाएंगे।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading