September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल रेल मंडल में एक दिन में 1,195 यात्रियों से छह लाख की वसूली

भोपाल, 7 जनवरी – मध्य प्रदेश के भोपाल रेल मंडल में चलाए गए चेकिंग अभियान में मंगलवार को एक दिन में 1,195 बेटिकट और अनियमित टिकट से यात्रा करते यात्रियों को पकड़ा गया। इन यात्रियों से 6.32 लाख रुपये से ज्यादा की वसूली की गई। रेल मंडल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि मंगलवार को मंडल के नौ रेलवे स्टेशनों भोपाल, रानी कमलापति, संत हिरदाराम नगर, गुना, बीना, इटारसी, हरदा, विदिशा, नर्मदापुरम स्टेशनों पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान में 1,195 यात्री पकड़े गए। बताया गया है कि सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर एक साथ सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे तक वाणिज्य विभाग के 10 पर्यवेक्षक, 107 टिकट चेकिंग स्टाफ के सहयोग से किलाबंदी टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। पर्यवेक्षक टिकट चेकिंग स्टाफ की निगरानी में चलाए गए अभियान के दौरान स्टेशन के बाहर निकलने वाले रास्ते की घेराबंदी की गई, ताकि कोई भी यात्री बिना जांच के स्टेशन के बाहर न जा सके। रेलवे की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक टिकट चेकिंग अभियान के दौरान स्टेशनों पर आने-जाने वाली 135 गाड़ियों के यात्रियों के टिकट की जांच की गई। जांच के दौरान बिना टिकट यात्रा करने वाले कुल 566 यात्री पकड़े गए, जिनसे 3,32,555 रुपये बतौर किराया या जुर्माना वसूला गया। अनुचित टिकट लेकर यात्रा करने वाले कुल 600 यात्रियों को पकड़ा गया, इनसे 2,94,025 रुपये बतौर जुर्माना या किराया वसूल किया गया। बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा कर रहे एवं स्टेशन पर गंदगी फैलाते हुए 29 यात्री पाए गए, जिनसे 6,400 रुपये वसूले गए। इस प्रकार सभी नौ स्टेशनों पर एक साथ चले टिकट चेकिंग अभियान के दौरान बिना टिकट, अनुचित टिकट, बिना बुक कराए सामान लेकर यात्रा करते पाए गए यात्रियों के पकड़े गए कुल 1,195 मामलों से कुल 6,32,980 रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।

अन्य ख़बरें

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

मदन महल दरगाह में 11वीं शरीफ का पहला मेला आज

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading