18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

हनी सिंह ने की आतिफ असलम से मुलाकात, “बॉर्डरलेस ब्रदर” दिया नाम

मुंबई, 8 जनवरी। फिल्म इंडस्ट्री के सफल गायक-रैपर यो यो हनी सिंह ने अपने “बॉर्डरलेस ब्रदर” और पाकिस्तानी गायक-अभिनेता आतिफ असलम से मुलाकात की। हनी सिंह ने मुलाकात की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा किया। सोशल मीडिया पर प्रशंसकों के साथ नए पोस्ट के साथ अक्सर रूबरू रहने वाले यो यो हनी सिंह ने इंस्टाग्राम पर पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम के साथ तस्वीर को साझा करते हुए बढ़िया कैप्शन भी दिया। उन्होंने लिखा, “बॉर्डरलेस ब्रदर्स! मार्च में जन्में भाई आतिफ असलम और यो यो हनी सिंह।” साझा की गई तस्वीर में हनी सिंह और आतिफ असलम एक साथ पोज देते कैमरे में कैद हुए। हनी सिंह सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से मुलाकात की तस्वीर को साझा करते हुए उन्हें ‘बहादुर महिला’ बताया था। इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा तस्वीर में रिया, हनी सिंह के कंधे पर हाथ रखे हुए दिखी थीं। रिया को “बहादुर महिला” के रूप में टैग करते हुए हनी सिंह ने लिखा, “वास्तव में बहादुर महिला रिया चक्रवर्ती से मिलना बहुत अद्भुत लगता है।” हनी सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने अभिनेता सोनू सूद की आगामी फिल्म ‘फतेह’ का ‘हिटमैन’ गाना रिलीज हो चुका है। ‘हिटमैन’ गाने के बोल को लियो ग्रेवाल ने लिखा है, जबकि बॉस्को मार्टिस ने गाने को कोरियोग्राफ किया है। सोनू सूद ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर गाने के वीडियो को शेयर करते हुए लिखा था, “वे यहां सुनामी लेकर आए हैं! पंजाबी मुंडे तूफान लेकर आए हैं ‘हिटमैन’ रिलीज हो चुका है।“ फिल्म में काम करने को लेकर हनी सिंह ने बताया था, “मैं सोनू सर को 16 साल से भी ज्यादा समय से जानता हूं। मैं तभी से जानता था कि वे सिर्फ फिल्मों में अभिनय करने के लिए नहीं बने हैं, वे फिल्में बनाने के लिए बने हैं, जब उन्होंने मुझे ‘फतेह’ के कुछ अंश दिखाए, तो मुझे एक फिल्म निर्माता के रूप में उनके जुनून का एहसास हुआ। इस अद्भुत फिल्म के लिए ‘हिटमैन’ बनाने का सौभाग्य पाना, उनके विजन को आवाज देने जैसा था।“ उन्होंने आगे कहा, “मुझे याद है कि कई साल पहले मैं चंडीगढ़ और मोहाली में संगीत बनाता था और उन्होंने उस वक्त भी मुझे यही भरोसा दिलाया था कि मुंबई मेरे संगीत का इंतजार कर रही है। उनका मुझ पर विश्वास मायने रखता था और आज हम प्रशंसकों को कुछ शानदार दे रहे हैं, अपनी पंजाबी जड़ों का जश्न मना रहे हैं।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading