19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संदीप दीक्षित आज सीएम आतिशी और संजय सिंह के खिलाफ दर्ज कराएंगे मानहानि का केस

नई दिल्ली, 9 जनवरी। दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित गुरुवार को मुख्यमंत्री आतिशी और सांसद संजय सिंह पर मानहानि और दीवानी का मुकदमा दर्ज कराएंगे। हालांकि, इससे पहले वे भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंचे और भगवान का आशीर्वाद लिया। संदीप दीक्षित ने इस दौरान मीडिया से भी बातचीत की। उन्होंने कि दिल्ली की सीएम आतिशी ने एक कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा था कि मैंने (संदीप दीक्षित) और फरहाद सूरी ने भारतीय जनता पार्टी से करोड़ों रुपये कैश में लिए हैं। उस समय मैंने आपत्ति दर्ज की थी। अगर में करोड़ों रुपये कैश में ले रहा हूं तो इसका मतलब है कि मैं अपराधी हूं। मुझ पर संबंधित धाराओं में कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में आतिशी और संजय सिंह थे। यदि उनके पास सबूत हैं, तो सबूत दीजिए। नहीं तो मैं दोनों के खिलाफ फौजदारी और दीवानी का केस दर्ज कराऊंगा। उन्होंने आगे कहा कि मैं दोनों के खिलाफ 10 करोड़ की मानहानि का केस दर्ज कराऊंगा। जब दस करोड़ रुपये हम जीतकर आएंगे, तब पांच करोड़ यमुना की सफाई और पांच करोड़ रुपये दिल्ली की जहरीली हवा को साफ करने के लिए खर्च करेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक हफ्ते पहले दिल्ली सीएम आतिशी और आप नेता संजय सिंह ने संदीप दीक्षित और जंगपुरा विधानसभा उम्मीदवार फरहाद सूरी पर चुनाव लड़ने के लिए भाजपा से करोड़ों रुपये की फंडिंग लेने का आरोप लगाया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा, मनीष सिसोदिया और अरविंद केजरीवाल के खिलाफ इन दोनों उम्मीदवारों को पैसा देकर के चुनाव लड़वा रही है, ताकि आप पार्टी के दोनों नेताओं को चुनाव हराया जा सके। मुख्यमंत्री के इस आरोप के बाद कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आतिशी और संजय सिंह मानहानि केस दर्ज कराने की बात कही थी। आज वे अपने वकील के माध्यम से केस दर्ज कराएंगे

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading