19.6 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजनराष्ट्रीय

सैफ अली खान हमला मामला : अभिनेत्री करीना कपूर ने दर्ज कराया पुलिस को बयान

saif ali khan attack, 18 जनवरी। अभिनेता सैफ अली खान अटैक मामले की जांच कर रही पुलिस ने अभिनेत्री करीना कपूर का बयान दर्ज किया है। अभिनेत्री ने पुलिस को बताया है कि वो हमले के वक्त घबरा गई थीं।
अभिनेत्री ने बताया कि सैफ के बीच में आने की वजह से हमलावर जहांगीर तक नहीं पहुंच पाया था। करीना ने बयान में ये भी कहा है कि हमलावर ने घर से कोई भी चीज नहीं चुराई थी, लेकिन उसका व्यवहार बहुत ही आक्रामक रहा। इस दौरान आरोपी ने कई बार सैफ पर हमला किया, जिससे मैं घबरा गई थी।

इस दौरान उन्होंने अपने छोटे बेटे को घरेलू सहायिका के साथ 12वीं मंजिल पर भेज दिया था।

पुलिस इस मामले में 40 से 50 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। पुलिस ने घटना वाले दिन अभिनेता के घर पर काम करने वाली घरेलू सहायिका को हिरासत में ले पूछताछ की थी, जिसने पुलिस को बताया कि हमलावर अचानक से घर में घुसा था और उसे उंगली दिखाते हुए कहा था कि तुम शोर मत मचाओ लेकिन वो चीख पड़ी, जिसके बाद सैफ मौके पर पहुंच गए फिर हमलावर ने उन पर चाकू से हमला कर दिया।

अभिनेता पर चोर ने छह बार चाकू से हमला किया था। इनमें से दो वार काफी गंभीर थे, जिसमें से एक उनकी रीढ़ की हड्डी के पास लगा था। जिसे देखते हुए डॉक्टर को उनकी सर्जरी करनी पड़ी। अब उनकी हालत स्थिर है।

लीलावती अस्पताल के चिकित्सकों के मुताबिक, अभिनेता की हालत में सुधार है। उन्हें जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 21 जनवरी को उन्हें डिस्चार्ज किया जा सकता है।

पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में अब तक कई सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले गए हैं। एक वीडियो में हमलावर जहां बांद्रा रेलवे स्टेशन के पास घूमता हुआ नजर आ रहा है, तो दूसरी वीडियो में वो एक मोबाइल की दुकान में हेडफोन खरीदता भी दिखा है।

पुलिस के मुताबिक, हमलावर ने जिस तरह से अभिनेता पर हमला किया है, उससे साफ जाहिर है कि वो उनके घर के लेआउट से पूरी तरह वाकिफ था।

अन्य ख़बरें

राजस्थान और मणिपुर से जुड़े अंतरराज्यीय मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क में दो प्रमुख आरोपी गिरफ्तार

Newsdesk

26 अक्टूबर को जम्मू-कश्मीर मनाएगा विलय दिवस, भारत के साथ ऐतिहासिक जुड़ाव के 80 साल बाद विकास की नई कहानी

Newsdesk

असम सीएम हिमंत सरमा का एआई डांस वीडियो वायरल, 33 लाख से ज्यादा बार देखा गया

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading