October 31, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भाजपा एआई के जरिए प्रोपेगेंडा करती है : जीतू पटवारी

जबलपुर, 22 जनवरी। कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के जरिए प्रोपेगेंडा करती है। राज्य में कैंसर भ्रष्टाचार और बेरोजगारी है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी बुधवार को पार्टी नेताओं उमंग सिंघार और अरुण यादव के साथ जबलपुर पहुंचे। उन्होंने संवाददाताओं से चर्चा करते हुए पिछले दिनों पैर पर बाबा साहेब अंबेडकर की तस्वीर रखने और बैक ड्रॉप में बाबा साहेब एवं महात्मा गांधी की तस्वीर कांग्रेस के नेताओं से नीचे होने को भाजपा का प्रोपेगेंडा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा एआई के जरिए गलत तरीके से फोटो बनाती है और प्रोपेगेंडा करती है। हमारे ऑफिस में महापुरुषों के फोटो लगे हुए हैं। मगर, भाजपा ने एआई के जरिए गलत फोटो दिखाई। इस पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी बयान दिया, मगर मेरी ओर से जवाब दिए जाने पर शांत हो गए।

पटवारी ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि जो बाबा साहेब अंबेडकर को भगवान मानते हैं, उनके साथ कांग्रेस है, भाजपा, मोहन यादव और आरएसएस बताए कि वो अंबेडकर को भगवान मानते हैं। एक सवाल के जवाब में जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस विपक्ष में है और हम विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं। कांग्रेस में प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी मुझ पर है। मगर, निर्णय सामूहिक तौर पर लिए जाते हैं। उसके बाद ही पार्टी आगे बढ़ती है। उन्होंने अपने एक बयान पर सफाई देते हुए कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को समझाने के लिए हमें कई तरीके अपनाने होते हैं। मगर, कैंसर तो सौरभ शर्मा है, कैंसर तो बल्लभ भवन का भ्रष्टाचार है, जो नीचे थाने तक है। राज्य में पैसे के बगैर कोई काम नहीं होता है। महू में कांग्रेस ने ‘जय बापू, जय भीम, जय संविधान यात्रा’ के समापन पर 27 जनवरी को रैली का आयोजन किया है। इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी सहित अन्य नेता मौजूद रहेंगे।

अन्य ख़बरें

लोक सेवा गारण्टी में समय सीमा में सेवाएं नहीं देने वाले पंचायत सचिवो ंपर 500 रूपए प्रतिकेश पैनाल्टी लगाने के निर्देश- कलेक्टर

Newsdesk

उपभोक्ता संरक्षण समिति बालाघाट द्वारा जागरूकता अभियान के तहत उपभोक्ताओं को किया जा रहा जागरूक

Newsdesk

नवीन माध्यमिक शाला भवन कण्डरा का विधायक ने किया लोकार्पण

Newsdesk

Leave a Comment