22.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी ने कर्नाटक में हुए हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद का ऐलान

नई दिल्ली, 22 जनवरी। कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले के यालापुरा हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरी संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही केंद्र सरकार ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 लाख और घायलों को 50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यालय ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु से दुखी हूं। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।”

प्रधानमंत्री कार्यालय ने पीएम मोदी का हवाला देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ जिले में हुए हादसे में लोगों की मौत से बेहद दुखी हूं। मेरी उन लोगों के प्रति संवेदना है, जिन्होंने अपने परिवार वालों को खोया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन प्रभावित लोगों की सहायता कर रहा है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को पीएमएनआरएफ से 2 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, घायलों को 50 हजार रुपए की मदद दी जाएगी।” पीएम मोदी के अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस हादसे पर दुख जताया। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, ”उत्तर कन्नड़ के यालापुरा में हुए सड़क दुर्घटना से बहुत दुखी हूं, जिसमें बहुमूल्य जिंदगियां खत्म हो गईं।

उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।” उत्तर कन्नड़ जिले में फलों और सब्जियों से भरा एक ट्रक पलट गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। उत्तर कन्नड़ के पुलिस अधीक्षक (एसपी) एम. नारायण ने बताया कि सब्जी बेचने जा रहे लोगों का ट्रक सावनूर से कुमता बाजार जा रहा था। सुबह करीब 5.30 बजे, ट्रक चालक दूसरे वाहन को साइड देने के प्रयास में बाईं तरफ चला गया और करीब 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

अन्य ख़बरें

चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर ओडिशा अलर्ट, 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Newsdesk

टाटानगर के रेल विकास को मिल रही नई गति, तीसरी-चौथी लाइन और स्टेशन पुनर्विकास से बढ़ेगी क्षमता

Newsdesk

बैंक ज्यादा ब्याज देते हैं, तो धीमी पड़ती है डिजिटल डॉलर की रफ्तार

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading