18.9 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

गाजियाबाद : गंग नहर में गुरुग्राम से लापता एक प्रोजेक्ट मैनेजर का मिला शव

गाजियाबाद, 24 जनवरी। गाजियाबाद के गंग नहर में गुरुग्राम से लापता एक प्रोजेक्ट मैनेजर का शव मिला है। मृतक की पहचान प्रिंस राणा के रूप में हुई है, जो ब्लू स्टार कंपनी में कार्यरत था। प्रिंस 15 जनवरी को बिना किसी को सूचित किए घर से निकल गए थे, जिसके बाद 16 जनवरी को उनकी पत्नी ने गुरुग्राम के पालम विहार थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। स्थानीय लोगों ने 22 जनवरी की शाम को नहर में तैरते शव की सूचना पुलिस को दी। शव की तलाशी में मिले आधार कार्ड और पर्स से पहचान स्थापित हुई। मामले में एक महत्वपूर्ण तथ्य यह सामने आया है कि प्रिंस ने घर छोड़ने से पहले अपने मोबाइल पर सुसाइड पॉइंट सर्च किए थे, हालांकि मोबाइल वह घर पर ही छोड़ गए थे। ए

सीपी मसूरी सिद्धार्थ गौतम ने बताया, ” स्थानीय लोगों ने 22 जनवरी की शाम को थाना मसूरी को सूचना दी कि गंग नहर में एक शव पानी में तैर रहा है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। जब तलाशी ली गई तो उसमें आधार कार्ड और पर्स मिला, जिसके आधार पर शव की पहचान प्रिंस राणा के रूप में हुई। जानकारी करने पर पता चला कि प्रिंस राणा गुरुग्राम के ब्लू स्टार कंपनी में प्रोजेक्ट मैनेजर था। प्रिंस मूल रूप से बिजनौर का रहने वाला था और गुरुग्राम में नौकरी कर रहा था।

परिवार से बात करने पर पता चला कि प्रिंस 15 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चला गया था, जिसके बाद 16 जनवरी को प्रिंस की पत्नी ने गुरुग्राम के थाना पालम विहार में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।” उन्होंने आगे बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि परिवार से यह भी जानकारी मिली है कि प्रिंस ने अपने मोबाइल के इंटरनेट सर्च में सुसाइड पॉइंट तलाश किए थे। प्रिंस अपने घर ही मोबाइल छोड़कर चला गया था। पुलिस के मुताबिक पीएम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा कि प्रिंस की मौत कैसे हुई है। इसके आगे की जांच गुरुग्राम पुलिस करेगी।

अन्य ख़बरें

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

बाउंड्रीवाल के लिए काट दिए एक दर्जन हरे-भरे पेड़, एनओसी लेने पर भी सवाल

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading