May 28, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

जो सनातन को गंदी गाली देते हैं, उन्हें महाकुंभ समझ में नहीं आएगा : आचार्य प्रमोद कृष्णम

नई दिल्ली, 28 जनवरी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने तंज कसते हुए कहा था कि ‘क्या गंगा नहाने से गरीबी खत्म हो जाएगी।’ खड़गे के इस बयान पर सियासी घमासान जारी है। 

इसी बीच, कल्कि धाम के पीठाधीश्वर एवं पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मंगलवार को न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की। इस दौरान आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मल्लिकार्जुन खड़गे पर निशाना साधा।

खड़गे के बयान पर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि भारत के गृह मंत्री ने बड़ी श्रद्धा, विश्वास और आस्था के साथ महाकुंभ में स्नान किया। यह उनकी आस्था का विषय है। किसी भी पार्टी और नेता को किसी की व्यक्तिगत आस्था पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। मल्लिकार्जुन खड़गे उनकी डुबकी और स्नान पर अगर प्रश्न उठाते हैं, तो यह आस्था पर हमला है। खड़गे के सुपुत्र सनातन को डर्टी वर्ल्ड कहते हैं, गंदी गाली देते हैं, जो सनातन को गंदी गाली देते हैं और गंदा समझते हैं, उन्हें महाकुंभ समझ में नहीं आएगा।

उन्होंने आईएएनएस से बात करते हुए ये भी कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल के बाद अमित शाह पहले ऐसे गृह मंत्री हैं, जिन्होंने इस राष्ट्र की एकता के लिए बहुत बड़े-बड़े फैसले लिए हैं।

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि सनातन को गाली देने का काम कौन करता है? जो लोग सनातन को गाली देते हैं, वहीं महाकुंभ पर सवाल उठा रहे हैं। सवाल यह नहीं है कि गृह मंत्री अमित शाह ने डुबकी कब, कैसे, कितनी बार और कहां लगाई? सवाल यह है कि भारत के गृह मंत्री ने बड़ी श्रद्धा, विश्वास और आस्था के साथ महाकुंभ में स्नान किया है। यह उनकी आस्था का विषय है। किसी भी नेता को, किसी भी पार्टी को, किसी की व्यक्तिगत आस्था पर सवाल उठाने का अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अमित शाह ने गृह मंत्री रहते हुए कई बड़े फैसले लिए हैं।

उन्होंने कहा कि अगर भारत का गृह मंत्री महाकुंभ में स्नान करता है, मल्लिकार्जुन खड़गे उनकी डुबकी और स्नान पर अगर प्रश्न उठाते हैं, तो यह आस्था पर हमला है। यह हमारी श्रद्धा पर हमला है और यह हमारे सनातन पर हमला है। उन्होंने आगे कहा कि ये (खड़गे) किस मुंह से हमला करते हैं? ये लोग तो सनातन को मिटाना चाहते हैं।

अन्य ख़बरें

दिल्ली के न्यू राजेंद्र नगर में घर के अंदर दो बुजुर्ग महिलाओं के शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Newsdesk

पलामू टाइगर रिजर्व और नेतरहाट इको सेंसिटिव जोन में होटलों-रिसॉर्ट के निर्माण पर एनजीटी ने जारी किया नोटिस

Newsdesk

भारत टैक्सी : 35 लाख यूजर्स और 6 लाख से ज्यादा सारथी के साथ बनी सबसे बड़ी मोबिलिटी कोऑपरेटिव

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading